{"_id":"69c58792acdef587940295a2","slug":"term-of-representatives-in-nagar-panchayat-bhota-completed-sewerage-system-work-incomplete-again-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-188124-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नगर पंचायत भोटा में प्रतिनिधियों का कार्यकाल पूरा, सीवरेज व्यवस्था का कार्य फिर अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नगर पंचायत भोटा में प्रतिनिधियों का कार्यकाल पूरा, सीवरेज व्यवस्था का कार्य फिर अधूरा
Fri, 27 Mar 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
नीरज मलिक।
- फोटो : मंसादेवी मंदिर में हवन पूजन करते भक्त।
भोटा(हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा के वार्ड नंबर एक में बने शौचालय की सारी गंदगी खुली नाली में बह रही है। हालात ऐसे हैं कि नगर पंचायत भोटा में सीवरेज की व्यवस्था नहीं हो सकी है। छह से सात साल पहले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण और सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य शुरू हुआ था, लेकिन यह सिरे नहीं चढ़ सका है।
अब दोबारा चुने हुए प्रतिनिधियों का कार्यकाल पूरा हो गया है और लोगों को इन प्रतिनिधियों से यह मलाल है कि कार्यकाल तो पूरा हो गया, लेकिन सीवरेज व्यवस्था का कार्य अधूरा है और अब कोई लोगों का फोन उठाने को भी राजी नहीं है।
खुली नाली में गंदगी बहने के कारण चारों ओर बदबू का आलम है, जिस कारण लोगों का यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। यहीं से भोटा सरकारी स्कूल को भी रास्ता जाता है। बदबू के कारण विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी नाली का गंदा पानी खडली खड्ड में मिलता है और खडली खड्ड का पानी कुनाह खड्ड में मिलता है।
विज्ञापन
नगर पंचायत भोटा की पेयजल स्कीम भी कुनाह खड्ड से ही है। ऐसे में गंदगी पानी में मिल रही है, जिस कारण क्षेत्र में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों रवि कुमार, संजीव कुमार, राज कुमार, कमलेश कुमार, तरलोक चंद आदि ने कहा कि खुले में शौच से बीमारी फैलने का खतरा है। शौचालय की सारी गंदगी नाली से बहकर खड्ड में मिल रही है।
वहीं, लोगों को मुंह ढककर यहां से गुजरना पड़ रहा है। बदबू के कारण वातावरण भी दूषित हो रहा है। यहां पर सीवरेज की व्यवस्था नहीं है ऐसे में सारी गंदगी खुले में बह रही है। पंचायत के चुने प्रतिनिधि भी वोट लेने ही आते हैं। बाद में न ही जनता का फोन उठाते हैं और न ही समस्याओं का हल करते हैं।
क्या कहते हैं लोग।
शौचालय की सारी गंदगी खुले में बह रही है। बदबू से लोग परेशान हो गए हैं। जब भी यहां से गुजरते हैं, तो नाली की ओर नजर पड़ते ही गंदगी दिख जाती है। वातावरण पूरी तरह से दूषित हो गया है। -नीरज मलिक, निवासी भोटा
शौचालय की गंदगी नाली से होकर खड्ड में मिल रही है, जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। गंदगी पानी में मिलकर पानी को दूषित कर रही है और वही पानी लोग पी रहे हैं। -चमन लाल, निवासी भोटा
नगर पंचायत का प्रशासन आंखे मूंदे बैठा है। बड़ी बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। स्कूली बच्चे रोजाना इधर से गुजरते हैं। उन्हें भी परेशानी हो रही है। -रजनीश चांगरा, निवासी भोटा
सीवरेज सुविधा न होने के कारण शौचालय की सारी गंदगी खुली नाली में बह रही है। दूषित पानी पीने से जिले के कई क्षेत्रों में पीलिया और डायरिया फैला है, लेकिन फिर भी प्रशासन व नुमाइंदे आंखे बंद करके बैठे हैं। -रवि कुमार, निवासी भोटा
कोट:
यह शौचालय पहले बनाया गया था। इसकी जगह नए का प्रस्ताव भी डाला था, लेकिन किन्हीं कारणों से नहीं बना। समस्या के समाधान के लिए या तो इस शौचालय को बंद करना पड़ेगा या कुछ और समाधान देखना पड़ेगा। -पंकज कुमार, सचिव, नगर पंचायत भोटा

नीरज मलिक।- फोटो : मंसादेवी मंदिर में हवन पूजन करते भक्त।