फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   tent deelar support band

प्रदेश के टेंट डीलरों ने पंजाब में बंद का किया समर्थन

Fri, 18 Sep 2020 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश टेंट डीलर वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की ऑनलाइन बैठक प्रदेश प्रधान अशोक पुरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें हमीरपुर, कांगड़ा, बिलासपुर, मंडी, सिरमौर जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रदेश महासचिव विवेक सरीन ने बैठक की कार्यवाही शुरू करते हुए पंजाब टेंट डीलर वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की ओर से प्रायोजित बंद के समर्थन का प्रस्ताव रखा। जिसका सभी प्रतिनिधियों ने अनुमोदन किया। नाहन से गर्ग और कांगड़ा से वर्मा ने विभिन्न आयोजनों में 100 व्यक्तियों की अनुमति का मुद्दा उठाया। उनके अनुसार समारोहों में कम उपस्थिति के कारण लेबर का खर्च और लागत भी पूरी नहीं हो पाती।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान काम न होने और अब लागत पूरी न होने से टेंट डीलरों की आर्थिक स्थिति चौपट हो गई है और रोजमर्रा के खर्चे चलाने भी मुश्किल हो गए हैं। प्रदेश प्रधान अशोक पुरी ने बताया कि ऑल इंडिया और प्रदेश संगठन के नेताओं ने यह मुद्दा विभिन्न स्तर पर उठाया है और सरकार ने इस पर विचार करने का आश्वासन भी दिया है। उन्होंने सुझाव दिया कि समारोह में उपस्थिति संख्या की बजाए एरिया के हिसाब से सुनिश्चित हो तो ज्यादा बेहतर होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि हर ब्लॉक, तहसील और जिला स्तर पर प्रतिनिधिमंडल बनाकर स्थानीय विधायक व प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिए जाएंगे। बिलासपुर से कैहल ने प्रशासन की ओर से बड़े स्तर के सरकारी कामों का ठेका बाहरी राज्यों के व्यापारियों को देने का मुद्दा उठाया। उनका कहना है कि प्रशासनिक स्तर पर टर्न ओवर की शर्त लगाकर स्थानीय व्यापारियों को टेंडर में हिस्सा लेने से वंचित कर दिया जाता है। प्रधान अशोक ने इस मुद्दे को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया। सभी प्रतिनिधियों की मांग पर 27 सितंबर को एक और बैठक करने का निर्णय लिया गया। स्थान व समय आपसी विचार से तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed