फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tele Manas Seva toll free service will be promoted

Hamirpur (Himachal) News: टेली मानस सेवा टोल फ्री सेवा का होगा प्रचार

Tue, 13 Aug 2024 07:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 13 Aug 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
Tele Manas Seva toll free service will be promoted
टेली मानस सेवा के तहत जिला बिलासपुर में तैयार किए गए स्टीकर। स्रोत :  स्वास्थ्य विभाग
हमीरपुर। मानसिक अवसाद से जूझ रहे लोगों की सहायता के लिए प्रदेशभर में नेशनल हेल्थ मिशन के तहत टेली मानस सेवा शुरू की गई है। योजना के तहत टोल फ्री नंबर 14416 के माध्यम से मनोचिकित्सकों द्वारा लोगों को काउंसिलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

जिला हमीरपुर में इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक प्रचार और जागरूकता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इस उद्देश्य के लिए बसों और सार्वजनिक स्थलों पर टेली मानस के तहत जारी टोल फ्री नंबर का प्रचार किया जाएगा। इस प्रचार के लिए जगह-जगह स्टिकर लगाने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि टेली मानस सेवा का मुख्य उद्देश्य उन लोगों तक पहुंच बनाना है जो अवसाद या मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के कारण इलाज कराने में संकोच करते हैं। स्टिकर लगाकर टेली मानस टोल फ्री नंबर का प्रचार करने की योजना है। इसके लिए जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक कदम उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टोल फ्री नंबर 14416 पर कॉल करके लोग मनोचिकित्सकों से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस सेवा की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाती है, जिससे कि उपयोगकर्ता बिना किसी संकोच के सहायता प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed