फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Teddy bear business brings happiness and economic prosperity to women

Hamirpur (Himachal) News: टैडी बीयर के कारोबार ने महिलाओं के जीवन में भरीं खुशियां, आर्थिकी सुधरी

Thu, 23 Oct 2025 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 23 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Teddy bear business brings happiness and economic prosperity to women
नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह की प्रधान वीना देवी।
हमीरपुर। चूल्हा-चौका से समय निकालकर महिलाएं टैडी बीयर बनाने का कार्य का रही हैं। इस हुनर से जुड़ने के बाद इन महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और समृद्धि की राह आसान हुई है।
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण की दिशा में इन महिलाओं ने मिलकर कदम बढ़ाया है। पंचायत री में नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह से जुड़ी दस महिलाएं आर्थिक स्वावलंबन की ओर बढ़ी हैं। महिलाएं महीने का आठ से दस हजार रुपये कमा रही हैं। 2023 में इस समूह की शुरुआत हुई।
विज्ञापन

नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह की प्रधान वीना देवी ने बताया कि टैडी बीयर बनाने के साथ-साथ कुशन, सेवियां और सीरा बनाया जाता है। अधिक मांग टैडी बीयर की होती है। 150 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक टैडी बीयर की कीमत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैडी बीयर के आकार पर इसका मूल्य तय होता है। सरस मेलों में स्टॉल लगाए जाते हैं। टैडी बीयर को अधिक पसंद किया जाता है। सेवियां और सीरा आदि को बनाकर भी बेचा जाता है, इससे अच्छी आमदनी होती है।

पहले घर के कामकाज में बीतता था समय, अब टैडी बीयर को दे रहीं आकार

कल तक घर का कामकाज करने में समय बीत रहा था, लेकिन जीविका से जुड़ने के बाद उनके अंदर कुछ करने की सोच बनी। आज अपने ही गांव में एक से एक टैडी बीयर बनाकर खुशी होती है। थोक में सामान मंगवाया जाता है। समूह की सभी महिलाएं तरह-तरह के टैडी बीयर को आकार देती हैं।


बॉक्स

आरसेटी से लिया महिलाओं ने प्रशिक्षण

प्रधान वीना देवी ने बताया कि महिलाओं ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) से प्रशिक्षण लिया है। घर बैठकर महिलाएं काम करती हैं। इससे अच्छी आमदनी हो रही है। समूह प्रयास कर रहा है कि अधिक से अधिक महिलाएं उनके साथ जुड़ें, इसके लिए महिलाओं को जागरूक किया जाता है।

नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह की प्रधान वीना देवी।

नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह की प्रधान वीना देवी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed