फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Technician posted in Bhoranj hospital, X-ray machine broken, X-ray not being done since last one year

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज अस्पताल में तकनीशियन तैनात, एक्सरे मशीन खराब, एक वर्ष से नहीं हो रहे एक्सरे

Sat, 23 Aug 2025 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 23 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Technician posted in Bhoranj hospital, X-ray machine broken, X-ray not being done since last one year
सिविल अस्पताल भोरंज का भवन। संवाद
भोरंज(हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज में एक्सरे तकनीशियन होने के बाद भी एक वर्ष से एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। आपात स्थिति में मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए निजी लैबों में भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में पिछले एक वर्ष से एक्सरे मशीन खराब है। ऐसे में मरम्मत न होने से मशीन शोपीस बनी हुई है। अस्पताल में वर्ष 2008 में एक्सरे मशीन के साथ तकनीशियन की नियुक्ति की गई थी, ताकि अस्पताल में मरीजों को निशुल्क एक्सरे की सुविधा प्रदान की जा सके, लेकिन एक्सरे मशीन की मरम्मत न होने से तकनीशियन चाहकर भी मरीजों के एक्सरे नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों में सुरेश सिंह, विनोद कुमार राकेश, रणजीत सिंह, कपिल, दिनेश ने कहा कि अस्पताल में प्रतिदिन 450 के करीब ओपीडी है। लोग प्राथमिक उपचार सहित स्वास्थ्य लाभ के लिए अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन उपचार न मिलने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक्सरे मशीन की मरम्मत के लिए कई बार स्वास्थ्य विभाग से मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने विभाग से समस्या का समाधान करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
अस्पताल में स्थापित एक्सरे मशीन पुरानी हो चुकी है और मैकेनिक ने इसे कंडम घोषित कर दिया है। नई मशीन की खरीदारी के लिए उच्च अधिकारियो को लिखा गया है।
-डॉ. ललित कालिया, बीएमओ भोरंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed