{"_id":"625b04d9d0525012023c9a53","slug":"technical-university-hamirpur-hp-news-sml4059025148","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा देना प्राथमिकता: अवस्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा देना प्राथमिकता: अवस्थी
विज्ञापन
हमीरपुर। विद्यार्थियों को तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर में हर मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। साथ ही गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर में हर संभव प्रयास किए जाएंगे। यह बात तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव एवं तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के कार्यवाहक कुलपति अमिताभ अवस्थी ने शनिवार को तकनीकी विवि परिसर में कही। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान का प्राथमिक कार्य विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करना है।
तकनीकी विवि के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार संभालने के बाद यह उनका पहला दौरा था। तकनीकी विवि के कुलसचिव अनुपम कुमार ठाकुर की अगुवाई ने अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्यवाहक कुलपति का स्वागत किया। उसके बाद कार्यवाहक कुलपति ने तकनीकी विवि में चल रही गतिविधियों के बारे में अधिकारियों से फीडबैक लिया। साथ ही तकनीकी विवि के प्राध्यापकों के साथ संवाद किया। उसके बाद उन्होंने तकनीकी विवि परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने जल्द तकनीकी विवि के शैक्षणिक भवन का निर्माण कार्य पूरा करने की हिदायत दी।
उन्होंने डाटा सेंटर, वेब स्टूडियो, पुस्तकालय सहित शैक्षणिक भवन में प्रस्तावित कार्यों का निरीक्षण किया। इस मौके पर तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया, वित्त अधिकारी उत्तम पटियाल, उप कुलसचिव संजीवन मनकोटिया, सहायक कुलसचिव अनिल कुमार, राजीव वर्मा, परियोजना अधिकारी अमित ठाकुर मौजूद रहे।