फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Technical flaws in hospital construction weigh heavily on patients

Hamirpur (Himachal) News: अस्पताल निर्माण में तकनीकी खामियां मरीजों पर भारी

Thu, 22 Aug 2024 05:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:17 PM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल नादौन में शौचालयों में लटकाए गए हैं ताले
विज्ञापन


नए भवन में लीकेज के कारण ब्लाॅक हो गए हैं शौचालय, मरीज परेशान

साथ में आपातकाल वार्ड, एक्सरे रूम, प्रसव कक्ष में आने वाले मरीजों को दिक्कत

लोक निर्माण विभाग को नहीं लग पा रहा लीकेज होने के कारणों का पता

संवाद न्यूज एजेंसी

रंगस (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल नादौन की धरातल मंजिल पर बने आपातकाल वार्ड, लेबर रूम और एक्सरे रूम के साथ निर्मित महिला एवं पुरुष शौचालय लंबे अरसे से बंद हैं। इनमें ताले लटके हैं। इससे एक तरफ आपातकाल वार्ड में दाखिल मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं अस्पताल का लेबर रूम, एक्स-रे रूम भी धरातल मंजिल में ही है। इसमें भी प्रतिदिन सैकड़ों मरीज स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लेने पहुंचते हैं।
ऐसे में कई बार चल फिर न सकने वाले मरीज भी एक्सरे आदि करवाने आते हैं। लेकिन, मरीजों को मजबूरी में दूसरी मंजिल की सीढि़यों को चढ़कर पहली मंजिल में बने शौचालय में जाना पड़ता है। अस्पताल में आए मरीजों रमेश चंद, राजकुमार व संसार चंद आदि ने कहा कि आपातकाल वार्ड में दाखिल मरीजों को कई बार शौचालय में जाना पड़ता है लेकिन वार्ड के साथ बने सभी शौचालयों पर ताले लटकाए गए हैं। ऐसे में दूसरी मंजिल पर जाकर बने शौचालय में पहुंचना बहुत मुश्किल होता है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से मांग की है कि अति शीघ्र बंद पड़े शौचालयों के ताले खोलकर मरीजों की सुविधा के लिए उपलब्ध करवाया जाए। इस बारे में बीएमओ नादौन डॉ. केके शर्मा ने कहा कि अस्पताल भवन का निर्माण लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार के माध्यम से करवाया है और अस्पताल में बने शौचालय कई जगह से ब्लॉक हैं। चार मंजिला इस भवन की कई दीवारों में भी पिछले काफी समय से सीलन आ रही है। यह अस्पताल स्टाफ के साथ-साथ मरीजों के लिए भी एक आफत बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इसके लिए लोक निर्माण विभाग को लिखा गया है। आरकेएस की अध्यक्ष एवं एसडीएम नादौन को भी स्थिति से अवगत करवाया है ताकि अति शीघ्र समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत कार्य शुरू तो किया था लेकिन शौचालय की टाइलों को उखाड़ने के बाद दोबारा से इसका मरम्मत कार्य नहीं हो पाया है। इस बारे में लोक निर्माण विभाग मंडल नादौन के सहायक अभियंता पंकज कौशल ने कहा कि खंड चिकित्सा अधिकारी की ओर से समस्या को लेकर एक लिखित में शिकायत प्राप्त हुई है। उसके तुरंत बाद ही विभाग के प्लंबर को मौके पर ले जाकर समस्या बताई गई है और मरम्मत कार्य भी मौके पर किया गया है। उन्होंने कहा कि शौचालय के ब्लॉक होने और अस्पताल के नए भवन में सीलन आने के अभी तक विशेष कारणों का पता नहीं चल सका है। शीघ्र ही जल शक्ति विभाग से भी इसे लेकर बात की जाएगी। हो सकता है कि पानी का पाइप किसी दीवार के बीच में कहीं से लीक हो, उसी वजह से यह समस्या आई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed