फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Teachers will be trained to teach children in an interesting way

Hamirpur (Himachal) News: रोचक तरीके से बच्चों को पढ़ाने का प्रशिक्षण लेंगे शिक्षक

Sat, 15 Jun 2024 05:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 05:16 PM IST
विज्ञापन
19 को होगी जेबीटी शिक्षकों की कार्यशाला, 16 स्कूलों को बांटे जाएंगे संपर्क डिवाइस किट
विज्ञापन

स्कूलों में आधुनिक माध्यम से होगी बच्चों की पढ़ाई

संपर्क फाउंडेशन के माध्यम से करवाई जाएगी कार्यशाला

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। समग्र शिक्षा के तहत जिले के 16 जेबीटी शिक्षकों के लिए 19 जून को एक दिवसीय कार्यशाला होगी। इसका आयोजन संपर्क फाउंडेशन की ओर से जिला प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर में करवाया जा रहा है। इस दौरान शिक्षकों को संपर्क डिवाइस प्रदान किए जाएंगे ताकि स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक माध्यम से पढ़ाई करवाई जा सके। शिक्षकों को डिवाइस किटों का प्रयोग करने और कक्षानुसार विद्यार्थियों को पढ़ाई करने के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला के बाद शिक्षक स्कूलों में विद्यार्थियों को कॉर्टून (एनीमेशन) के माध्यम से सभी विषयों को कम समय में रोचक माध्यम से पढ़ा सकेेंगे। स्कूलों में आधुनिक माध्यम से पढ़ाई करने पर विद्यार्थियों को पढ़ने और अतिरिक्त विषयों के अध्ययन की जिज्ञासा बढ़ेगी। वहीं, वे खेल-खेल में गणित, अंग्रेजी जैसे कठिन विषयों को आसानी से समझ सकेंगे।
इससे पहले जिले में विज्ञान के 143 और एफएलएन (प्राइमरी विंग) के सात संपर्क डिवाइस स्कूलों को बांटे गए थे। लेकिन, उस समय 143 डिवाइस में केवल विज्ञान विषय ही था। अब इन संपर्क डिवाइस को अपग्रेड करके इनमें अतिरिक्त पाठ्यक्रम डाला गया है। अब नए सत्र के बाद फाउंडेशन की ओर से 16 अतिरिक्त प्राथमिक स्कूलों को संपर्क डिवाइस प्रदान किए जा रहे हैं। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में बेहतरीन सुविधा मिलेगी। इन डिवाइस में एससीईआरटी की ओर से प्रदेशभर के विद्यार्थियों के लिए प्री-प्राइमरी से पांचवीं कक्षा तक का बनाया गया पाठ्यक्रम कॉर्टूनों के माध्यम से भरा गया है ताकि पाठ्यक्रमों की छवि के माध्यम से छात्र प्रश्नों को हल कर सकें। कार्यशाला के आयोजन के बाद फाउंडेशन की ओर से जिन स्कूलों में स्मार्ट टीवी की सुविधा नहीं हैं, उनको स्मार्ट टीवी भी प्रदान किए जाएंगे। वहीं, जिन स्कूलों में डिवाइस में तकनीकी खराबी आ जाती है, उनको भी फाउंडेशन की ओर से ठीक करवाया जाएगा ताकि स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन

कोट्स
जिला प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर के मीडिया प्रभारी भवानी सिंह ने कहा कि फाउंडेशन की ओर से 19 जून को एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें 16 अतिरिक्त प्राथमिक स्कूलों को डिवाइस प्रदान किए जाएंगे। इन स्कूलों में विद्यार्थी अंग्रेजी और गणित विषयों को कॉर्टून के माध्यम से पढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed