फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   teacher's transfer order canceled after two hours

Hamirpur (Himachal) News: सोलन से आकर बोहणी स्कूल किया ज्वाइन, दो घंटे बाद शिक्षक के तबादला आदेश रद्द

Thu, 27 Jul 2023 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 27 Jul 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर को सत्ता का पावर सेंटर कहा जाता है। मगर आज कल प्रदेश शिक्षा विभाग अपने ही कारनामों के कारण जिला हमीरपुर में खूब सुर्खियों बटोर रहा है। बुधवार को एक शिक्षक का तबादला ज्वाइनिंग के चंद घंटों बाद रद्द हो गया। जिले में इस तरह का यह तीसरा मामला सामने आया है।
विज्ञापन


दरअसल जिला सोलन से एक महिला शिक्षक का तबादला हमीरपुर जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहणी में हुआ था। शिक्षा निदेशालय से आदेश जारी होने के बाद महिला शिक्षक ने संबंधित स्कूल में बुधवार सुबह ज्वाइन कर लिया। मगर ज्वाइनिंग के दो घंटे बाद ही संशोधित आदेश जारी करते हुए निदेशालय ने उनका तबादला रद्द कर दिया।
विज्ञापन

इससे पहले बीते जून माह में ब्राहलड़ी स्कूल से एक अन्य महिला शिक्षक का तबादला गुलेला स्कूल के लिए हुआ था। मगर संबंधित महिला शिक्षक का तबादला भी ज्वाइन करने के कुछ घंटे बाद रद्द कर दिया गया। इसके बाद संबंधित शिक्षक को वापस ब्राहलड़ी स्कूल में लौटना पड़ा था। वहीं, बीते माह ही जिला कांगड़ा के जयसिंहपुर से एक प्रधानाचार्य का तबादला बड़सर स्कूल में हुआ था। उनकी ज्वाइनिंग के कुछ घंटे बाद संबंधित स्कूल प्रधानाचार्य के तबादला आदेश भी शिक्षा निदेशालय ने रद्द कर दिए थे। इसके चलते उसे वापस जयसिंहपुर स्थित स्कूल में लौटना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने बीते माह ही सभी शिक्षकों और स्कूल प्रधानाचार्यों के प्रतिनियुक्ति आदेश रद्द कर स्कूलों में ज्वाइनिंग करने के निर्देश दिए थे। मगर इन आदेशों का भी हमीरपुर जिले में पालन नहीं हो पाया। शिक्षा विभाग के इस तरह के आदेशों की जिले में खूब चर्चा हो रही है।




राजनीतिक कलह के वजह से पिस रहे कर्मचारी

दरअसल जिला हमीरपुर में कांग्रेस नेता गुटबाजी के शिकार हैं। यहां एक नेता अपने किसी जानकार कर्मचारी को सुविधा देने के लिए उसके तबादले के लिए डीओ नोट दे रहा है तो पार्टी में ही दूसरा नेता संबंधित आदेशों को रद्द करने के लिए अपना डीओ नोट जारी कर रहा है। विभाग के अधिकारी भी परेशान हैं कि वह किसके आदेश मानें और किसे इंकार करें। नेताओं की आपसी लड़ाई में असल में कर्मचारी पिस रहे हैं।


शिक्षक के तबादला आदेश निदेशालय से ही जारी होते हैं। इस बारे में बोहणी स्कूल के प्रधानाचार्य से बात की जाएगी।
-अशोक कुमार,
उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed