{"_id":"66a4fdf9428b22ce670f21ec","slug":"teachers-should-create-vibrant-inclusive-and-functional-education-system-governor-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-132354-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: विद्यार्थियों और अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में लगाए 50 पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: विद्यार्थियों और अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में लगाए 50 पौधे
विज्ञापन
हमीरपुर। केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में शिक्षा सप्ताह के अंतर्गत मिशन लाइफ के लिए ईको क्लब एवं स्कूल पोषण दिवस मनाया गया। इस मिशन के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम मुहिम शुरू की गई है। इसमें विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। मिशन के तहत शनिवार को विद्यार्थियों और अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में 50 पौधे लगाए। विद्यार्थियों ने प्रतिदिन उनके संरक्षण की जिम्मेदारी ली। विद्यालय ईको क्लब प्रभारी रोमा टेग्टा एवं ईको क्लब सदस्य प्रभिता और रंजु देवी ने विद्यार्थियों को पेड़ों के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की। सुनील चौहान ने कहा कि प्रकृति मानव जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रकृति का संरक्षण करना प्रत्येक मनुष्य का परम धर्म है। एक पेड़ मां के नाम मिशन से विद्यार्थी एवं धरती माता के बीच बंधन मजबूत होगा। साथ ही इससे छात्रों का प्रकृति के प्रति लगाव बढ़ेगा।
समाचार: बवीता चंदेल
विज्ञापन
समाचार: बवीता चंदेल