फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Teachers are reluctant to serve on the post of Booth Level Officer

Hamirpur (Himachal) News: बूथ लेवल अधिकारी के पद पर सेवाएं देने से आनाकानी कर रहे शिक्षक

Fri, 22 Sep 2023 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 22 Sep 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में आजकल मतदाताओं सूचियों को दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है। इसमें कई स्कूल शिक्षकों की ड्यूटियां भी लगाई गई हैं, लेकिन प्राइमरी विंग के कुछ शिक्षक इन ड्यूटियों के लिए आनाकानी कर रहे हैं। इस पर निर्वाचन विभाग और जिला प्रशासन ने गहरी नाराजगी जताई है। क्योंकि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत बीएलओ के कार्य को अति आवश्यक माना गया है। इसके बावजूद कुछ शिक्षक बीएलओ के पद पर काम करने में आनाकानी कर रहे हैं। निर्वाचन विभाग की ओर अगस्त में विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के अंतर्गत कुछ प्राइमरी शिक्षकों की मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने के लिए बतौर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) का कार्य सौंपा गया था। इसमें नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में जोड़ने और मृतकों के नाम सूची से हटाने व पोर्टल पर अपलोड करना आदि का कार्य शामिल रहता है। लेकिन, कुछ शिक्षकों ने अभी तक बीएलओ का पदभार ग्रहण नहीं किया है। अब निर्वाचन विभाग ने इस शिक्षकों की सूची तैयार कर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक और खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी को चिट्ठियां भेजकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। संबंधित शिक्षकों को जारी नोटिस के माध्यम से निर्वाचन विभाग ने कहा है कि अगर पांच दिन के भीतर संबंधित शिक्षक निर्वाचन विभाग के कार्यालय में उपस्थिति नहीं हुए तो जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम हमीरपुर ने कहा कि मतदाता सूचियों को तैयार करने के लिए शिक्षकों की सेवाएं ली जाती हैं। लेकिन, जो शिक्षक यह काम करने से आनाकानी कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed