फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   teacher post vacent

बिझड़ी खंड में जेबीटी के 30 पद खाली, 11 स्कूलों के भवन जर्जर

Sat, 11 Jan 2020 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। शिक्षा खंड बिझड़ी के 107 प्राथमिक स्कूलों में 30 पद जेबीटी के खाली पड़े हुए हैं। इन 30 में से पांच सीएचटी और 5 एचटी के पद खाली हैं। शिक्षा खंड के स्कूलों चलसाई, मतकर, सकरोह, चकमोह, अंबोटा, नैन, कड़साई, चंबेह, थाना, समताना, मांजरा, बुढान, लोहारली, कुनहानी, डोडरू स्कूल में एक-एक पद जेबीटी का खाली है। इसके अलावा महारल स्कूल में जेबीटी के 2 पद खाली हैं। 5 स्कूलों में हेड टीचर तथा 5 स्कूलों में ही सेंटर हेड टीचर के पद खाली पड़े हुए हैं। अध्यापकों के पद खाली होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावकों ने विभाग से रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

वहीं, शिक्षा खंड के 11 स्कूलों के पुराने भवन जर्जर है। उन्हें गिराए जाने के लिए विभागीय कार्रवाई पूरी करवाई जा रही है। जिनमें से 6 पुराने भवनों के कमरों को गिराने के लिए फाइल पूर्ण करवा ली गई है। जबकि, 5 स्कूलों में पुराने जर्जर कमरे गिराए जाने के लिए विभागीय कार्रवाई पूरी नहीं हो पाई है। 107 स्कूलों में से दो स्कूल ऐसे हैं जिनमें कोई भी बच्चा स्कूल में दाखिल नहीं हुआ है। इस बारे में बीईओ राजकुमार ने बताया कि खाली पदों को भरने के लिए सरकार को अवगत करवाया गया है तथा जो प्राथमिक स्कूलों के भवन जर्जर हालत में हैं उनके लिए विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed