फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   teacher dimand promotion list

शिक्षकों की लंबित पदोन्नति जल्द करने के आदेश दे सरकार : संगठन

Wed, 14 Oct 2020 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय अध्यापक संगठन की हमीरपुर जिला इकाई ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि शिक्षकों के विभिन्न वर्गों की लंबित पदोन्नतियों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए इन्हें जल्द अमलीजामा पहनाए जाने के लिए शिक्षा विभाग को आदेश जारी करे। एचजीटीयू की हमीरपुर जिला इकाई के प्रधान संजीव ठाकुर, जिला महासचिव राजकुमार, नादौन के अध्यक्ष मनोज शर्मा, महासचिव नरेश पटियाल, शशि शर्मा, हमीरपुर खंड के प्रधान देविंद्र सिंह, महासचिव अश्वनी कुमार, अजय पाल, ओंकार अटल, बाबूराम, उपाध्यक्ष सुदर्शन कुमार, प्रदीप ठाकुर, उपप्रधान, दिनेश कुमार, राजीव चंदेल, महिला विंग की महासचिव मोनिका ठाकुर आदि ने कहा कि जेबीटी से टीजीटी और टीजीटी से लेक्चरर पदों पर पदोन्नति लंबे समय से लटकी हुई है। यही हाल टीजीटी और लेक्चरर से हेडमास्टर पदों पर पदोन्नति का है। विभाग में कार्यरत पीईटी भी डीपीएड पदों पर पदोन्नति के लिए लंबे समय से राह ताक रहे हैं। शिक्षकों के जायज हकों को लटकाया जाना शिक्षा और शिक्षक हितों के खिलाफ है। शिक्षकों का शोषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिक्षक संगठन नेता संजीव ठाकुर ने कहा कि टीजीटी से लेक्चरर (स्कूल न्यू) में प्रमोशन कोटे का भारी बैकलॉग बन चुका है। अभी हाल ही में पीटीए की ओर से नियुक्त (डायरेक्ट कोटे के) करीब दो हजार शिक्षकों को रेगुलर किया गया है। जिस के बाद प्रमोशन कोटे का बैकलॉग भारी संख्या में बढ़ गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर से मांग की है कि शिक्षा विभाग को सब्जेक्ट वाइज प्रमोटी लेक्चरर की सूची को तत्काल अपडेट करने के लिए कहा जाए ताकि, स्कूलों में कार्य कर रहे प्रमोटी लेक्चरर की सही संख्या का पता लगाकर बैकलॉग की वस्तु-स्थिति सबके सामने आ सके। शिक्षक संगठन के नेताओं ने कहा कि सरकार को विभिन्न वर्गों के शिक्षकों की लंबित प्रमोशन को सही बैकलॉग के हिसाब से ही प्रमोशन करना चाहिए ताकि, शिक्षकों के हितों पर कोई भी आंच न आने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed