Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Teacher diary writing should be reviewed: Sangh

टीचर डायरी लेखन को लेकर की जाए समीक्षा : संघ

Tue, 02 Dec 2025 04:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 02 Dec 2025 04:37 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। राजकीय टीजीटी कला संघ ने मैनुअल टीचर डायरी लेखन को लेकर शिक्षा विभाग से समीक्षा की मांग की है। संघ के प्रदेश महासचिव विजय हीर ने कहा कि टीचर डायरी और पाठ योजना को केवल निरीक्षण का औपचारिक दस्तावेज माना गया है। इसमें कक्षाओं का अमुक विषय पाठ्यक्रम का सप्ताह वार विभाजन कर पढ़ाने की योजना, टाइम टेबल आदि लिखा जाता है।
विज्ञापन

इसकी शैक्षणिक उपयोगिता, पाठ्यचर्या में सुधार और शिक्षण-गुणवत्ता पर वैज्ञानिक मूल्यांकन कभी नहीं किया जाता है। निरीक्षण विंग ने टीचर डायरी को निरीक्षण का मुख्य दस्तावेज बना दिया है। एसएसए राज्य परियोजना अधिकारी कार्यालय और प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड स्तर पर कक्षा 6 से 10 तक के लिए टर्म-वाइज और पीरियड-वाइज योजना पहले से बनाई जाती है। विभाग को चाहिए कि टीचर डायरी को जारी रखने के बारे में शिक्षकों की राय लेकर समीक्षा कमेटी गठित करनी चाहिए ताकि शिक्षण के लिए अधिक समय बचा रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed