{"_id":"e8e6f441bd6f5c33f3ce5ccef9e7a9e1","slug":"teacher-association-board-meet-on-19-feb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापक संघ की बोर्ड के साथ बैठक 19 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापक संघ की बोर्ड के साथ बैठक 19 को
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Tue, 16 Feb 2016 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष एसएस रांटा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसपी चड्ढा, महासचिव सुभाष पठानिया, प्रेस सचिव प्रदीप ठाकुर ने संयुक्त बयान में कहा कि संघ के पदाधिकारियों के साथ प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की एकअहम बैठक 19 फरवरी को सुबह 11 बजे होगी।
विज्ञापन
बैठक में शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में दसवीं और ग्यारहवीं की वार्षिक परीक्षाओं को दिसंबर में करवाने, सभी पाठशालाओं में पाठ्य पुस्तकों को समय पर उपलब्ध करवाने, पुस्तकों की गुणवत्ता को सुनिश्चित करवाने, आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा और सतत समग्र मूल्यांकन पर स्पष्ट निर्देश जारी करने, नवमी और ग्याहरवीं के प्रश्नपत्रों को दसवीं और बारहवीं कक्षाओं की तरजीह पर स्कूलों को वितरित करवाने, अध्यापकों के बोर्ड कार्यालय में लंबित बिलों का शीघ्र भुगतान करवाने, बोर्ड के पुस्तक डिपुओं को हर शिक्षा खंडों पर खुलवाना और ऑनलाइन एंट्री की सुविधा उपलब्ध करवाने पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
संघ के प्रदेशाध्यक्ष ने सभी जिलों के अध्यक्ष और महासचिवों के अलावा कार्यकारिणी सदस्यों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।