फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Taxi going to Chandigarh met with an accident in Kiratpur, two people from Hamirpur died

Hamirpur (Himachal) News: चंडीगढ़ जा रही टैक्सी कीरतपुर में हुई दुर्घटनाग्रस्त, हमीरपुर के दो लोगों की मौत

Sun, 10 Nov 2024 01:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 10 Nov 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हमीरपुर। जिला हमीरपुर से चंडीगढ़ के लिए जा रही टैक्सी की कीरतपुर में एक दिल्ली की गाड़ी के साथ टक्कर हो गई। इसमें जिला हमीरपुर के दो लोगों की मौत हो गई।
इसमें मृतक टैक्सी चालक कंगरी क्षेत्र से संबंध रखने वाला था, जबकि महिला नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर तीन प्रतापनगर की है। हादसे में दो से तीन लोगों को चोटें भी आई हैं। हादसे के घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर इनका उपचार चल रहा है। ग्राम पंचायत री के तहत आने वाले कंगरी क्षेत्र का 24 वर्षीय युवक युवराज राणा टैक्सी चालक था। यह किसी अन्य की टैक्सी चलाता था तथा शुक्रवार सुबह ही चंडीगढ़ के लिए निकला था।
विज्ञापन


हमीरपुर क्षेत्र से ही कुछ सवारियां इसके साथ टैक्सी में बैठीं, जिनमें प्रतानगर क्षेत्र की 30 वर्षीय महिला भी शामिल थी। महिला अपने मायके जा रही थी। कीरतपुर क्षेत्र में एक कार के साथ टैक्सी की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें कार चालक तथा प्रतापनगर की महिला दीपिका की मौत हो गई। महिला अपने पीछे एक साल का मासूम छोड़ गई है। मृतक टैक्सी चालक युवराज राणा की लगभग पांच महीने पहले ही शादी हुई थी। मात्र पांच महीने में ही उसकी पत्नी का सुहाग उजड़ गया। मृतक अपने माता-पिता का एक ही बेटा था। उसकी दो बहनें है, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। हादसे में टैक्सी चालक तथा प्रतानगर क्षेत्र की महिला की मौत का समाचार सुनते ही क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। एक तरफ जहां एक साल का मासूम अपनी मां को ढूंढ रहा है, तो वहीं पांच माह में विधवा हुई महिला इस अनहोनी को स्वीकार नहीं कर पा रही। वहीं, इस बारे में एसपी हमीरपुर भगत सिंह ने कहा कि यह हादसा कीरतपुर में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed