{"_id":"69adc8752d70cc368e0e9bb9","slug":"tauni-devis-forest-rest-house-turned-into-ruins-due-to-lack-of-repairs-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-185936-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मरम्मत के अभाव में खंडहर में बदला टौणी देवी का वन विश्राम गृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मरम्मत के अभाव में खंडहर में बदला टौणी देवी का वन विश्राम गृह
Mon, 09 Mar 2026 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
मरम्मत के अभाव में वन विश्राम गृह टौणी देवी का भवन। संवाद
टौणी देवी (हमीरपुर)। मरम्मत के अभाव में वन परिक्षेत्र एवं वन मंडल हमीरपुर के तहत टौणी देवी वन विश्राम गृह खंडहर में बदल गया है। दो वर्ष पहले विश्राम गृह आग की चपेट में आया था। इसमें इसका कुछ हिस्सा जलकर राख हो गया था।
वन विभाग की ओर से इसकी मरम्मत नहीं करवाई गई। इस कारण इसका प्रयोग नहीं हो रहा है। मरम्मत कार्य न होने के कारण यह भवन उपयोग के लायक नहीं है। लंबे समय से बंद पड़ा है। टौणी देवी तहसील मुख्यालय होने के साथ-साथ ब्लॉक, विभिन्न विभागों के सब-डिवीजन कार्यालय, सिविल अस्पताल सहित प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र है, यहां पर लोगों को ठहरने के लिए विश्राम गृह उपलब्ध नहीं है।
लोगों को रात में ठहरने के लिए आठ किलोमीटर दूर ऊहल और पांच किलोमीटर दूर समीरपुर के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह पर निर्भर रहना पड़ता है। टौणी देवी में वन विश्राम गृह ही कस्बे की एकमात्र ठहरने की सुविधा थी। आम जनता को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में मदन लाल, बबली, सुरेंद्र कुमार, सुनील कुमार, सुशील कुमार, नंद लाल, मास्टर धर्म सिंह आदि ने वन विभाग से आग्रह किया है कि विश्राम गृह की मरम्मत की जाए।
विज्ञापन
कोट
टौणी देवी वन विश्राम गृह की मरम्मत के लिए एस्टीमेट बनाकर शिमला में संबंधित विभाग को भेजा है। जैसे ही मरम्मत के लिए बजट मिलेगा, इसकी मरम्मत करवा दी जाएगी। -अंकित कुमार सिंह, डीएफओ हमीरपुर