{"_id":"684dc8b8e2709df42604d907","slug":"tarring-work-started-on-three-connecting-roads-in-bhoranj-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-158509-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में तीन संपर्क सड़कों पर टारिंग कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में तीन संपर्क सड़कों पर टारिंग कार्य शुरू
Sun, 15 Jun 2025 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत दयालड़ी, सधरियान, डोडा गांव की संपर्क सड़कें अब चकाचक होंगी। तीनों गांवों की सड़कों को पक्का करने का काम लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दिया है।
लगभग पांच किलोमीटर सड़क में पेवर ब्लॉक और टारिंग कार्य पर करीब 40 लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। काम के पूर्ण होने के बाद लोगों को पहले से बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। इन गांवों को जोड़ने वाली सड़क काफी उखड़ चुकी थी। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही थी। वहीं, धूल-मिट्टी के उड़ने से राहगीरों को भी काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही थीं।
इसके चलते लोगों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क की मरम्मत की मांग की थी। इस पर लोक निर्माण विभाग ने सड़क की दशा को सुधारने का कार्य शुरू कर दिया है। सड़क की मरम्मत होने से ग्रामीणों को भी राहत मिली है।
विज्ञापन
इस संबंधी लोक निर्माण विभाग भोरंज के अधिशाषी अभियंता केके भारद्वाज ने बताया कि तीन गांवों की सड़कों को पक्का करने का कार्य शुरू हो चुका है। कार्य के संपन्न होने के बाद लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि अन्य सड़कों पर भी टारिंग कार्य प्रस्तावित हैं।