{"_id":"618bdc584b5b6a7c747d91d8","slug":"tarring-work-started-on-dosadka-to-lambalu-road-hamirpur-hp-news-sml3898037104","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोसड़का से लंबलू सड़क पर टारिंग का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोसड़का से लंबलू सड़क पर टारिंग का कार्य शुरू
विज्ञापन
दोसड़का लंबलू सड़क पर चल रहा टारिंग का कार्य।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। लोक निर्माण विभाग के हमीरपुर डिवीजन के तहत सड़कों की टारिंग का कार्य शुरू हो गया है। इस कड़ी में विभाग ने दोसड़का से लंबलू सड़क पर टारिंग का कार्य शुरू किया है। करीब साढ़े छह किलोमीटर सड़क पर टारिंग के लिए विभाग ने टेंडर औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद सरकारी ठेकेदार को कार्य आवंटित किया है। अब टारिंग का कार्य शुरू होने से शीघ्र ही लोगों को खस्ताहाल सड़क से निजात मिलेगी।
दोसड़का-लंबलू मार्ग से ही उपमंडल भोरंज, जाहू और मंडी के सरकाघाट के लिए बसें व अन्य वाहन गुजरते हैं। इस मार्ग पर दो दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतें आती हैं। मंडी जिले के लिए भी अधिकतर वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं। यह मार्ग कुछ समय पूर्व खस्ताहाल हो गया था। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़ने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब टारिंग का कार्य होने से वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है।
उधर, लोनिवि के एक्सईएन विवेक शर्मा ने कहा कि हमीरपुर से जाहू रोड पर स्थित दोसड़का से लेकर लंबलू तक सड़क की टारिंग का कार्य चल रहा है। खस्ताहाल सड़क की शीघ्र दशा सुधारी जाएगी, ताकि लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े।