फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Target to complete first phase of Mandi-Hamirpur NH by December

Hamirpur (Himachal) News: मंडी-हमीरपुर एनएच का प्रथम चरण दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य

Wed, 18 Sep 2024 03:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Target to complete first phase of Mandi-Hamirpur NH by December
राष्ट्रीय राजमार्ग के परियोजना निदेशक रोमी धनखड़ अधिकारियों निर्माण कार्य की जानकारी लेते हुए। स
परियोजना निदेशक ने कार्यभार संभालने के बाद फील्ड में उतर कर जारी किए निर्देश
विज्ञापन


बरसात के चलते निर्माण कार्य में हुई देरी, स्थानीय लोगों को पेश आ रही हैं निर्माण संबंधी दिक्कतें

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। निर्माणाधीन एनएच-तीन हमीरपुर-मंडी के 40 किमी लंबे प्रथम फेज के निर्माण कार्य को दिसंबर 2024 तक पूरा किया जाएगा। सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के परियोजना निदेशक रोमी धनखड़ ने प्रथम फेज के कार्य का निरीक्षण कर निर्धारित लक्ष्य में इस कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। यहां पर निर्माण कार्य में बरसात के चलते देरी हुई है।

निर्माण में देरी के चलते स्थानीय लोगों को यहां पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व सांसद अनुराग ठाकुर के समक्ष भी इस समस्या को रखा है। सांसद अनुराग ठाकुर ने गृह दौरे के दौरान अधिकारियों से बैठक कर कार्यों को गति देने के निर्देश दिए थे। इस मामले में मुख्यमंत्री ने सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इस परियोजना में नए निदेशक के रूप में रोमी धनखड़ ने कुछ समय पूर्व कार्यभार संभाला है। कार्यभार संभालने के बाद वह निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए फील्ड में उतरे। राष्ट्रीय राजमार्ग के परियोजना निदेशक रोमी धनखड़, परियोजना प्रबंधक जितेंद्र पांडे, सहायक अभियंता तन्मय महाजन और अन्य अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय टीम ने हमीरपुर-अवाहदेवी-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग का मंगलवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की और कंपनी को निर्धारित समय अवधि के भीतर इस नेशनल हाईवे का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2024 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन




लौंगणी में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रोपे 50 पौधे

राष्ट्रीय राजमार्ग के परियोजना निदेशक रोमी धनखड़ की अध्यक्षता में मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मंगलवार को लौंगणी में पौधरोपण किया। इस दौरान 50 पौधे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed