फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tanu from Sasan has written a success story with her artificial jewellery business.

Hamirpur (Himachal) News: सासन की तनु ने कृत्रिम आभूषणों के कारोबार से लिखी सफलता की कहानी

Wed, 03 Dec 2025 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 03 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Tanu from Sasan has written a success story with her artificial jewellery business.
धागे व स्टोन के साथ तैयार की गई चूड़ियां। संवाद
पढ़ाई के साथ कारोबार कर तनु ने कायम की मिसाल
विज्ञापन

प्रतिमाह पढ़ाई के साथ घर बैठे कमा रही पांच से सात हजार, बनी आत्मनिर्भर
बवीता चंदेल
हमीरपुर। सासन गांव की रहने वाली 19 वर्षीय तनु आज कई युवाओं के लिए मिसाल बन चुकी हैं। कॉलेज की पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने कृत्रिम आभूषणों का छोटा-सा कारोबार शुरू किया, जो आज उनके परिवार के लिए बड़ी उम्मीद बन गया है। वे अब घर बैठे प्रतिमाह पांच से सात हजार रुपये की कमाई कर रही हैं। कभी-कभार ऑर्डर अधिक आने पर इससे ज्यादा भी आय हो जाती है।
तनु राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में अर्थशास्त्र विषय में बीए की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआत में पढ़ाई और कारोबार को एक साथ चलाना आसान नहीं था। पढ़ाई, असाइनमेंट और घर की जिम्मेदारियों के बीच समय निकालना चुनौती भरा था। लेकिन हार नहीं मानी। खाली समय में नए-नए डिजाइन बनाए ताकि अधिक से कौशलों को विकसित कर सकूं। अब घर के साथ ऑनलाइन सोशल मीडिया पर आभूषणों की बिक्री शुरू कर दी है। जिससे कुछ ही महीनों में डिजाइनों को लोगों ने खूब पसंद किया और ऑर्डर मिलने लगे।
विज्ञापन


आभूषणों में विशेष रूप से धागे की चूड़ियां, स्टोन कड़ा, गले का हार, पहाड़ी नथ, शादियों में पहनी जाने वाले कृत्रिम गहनों की डिमांड रहती है। तनु के घर की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत नहीं थी। पिता सुरेंद्र शर्मा चालक हैं, जबकि माता उर्मिला शर्मा निजी स्कूल में सहायिका हैं। ऐसे में परिवार सदस्यों को आर्थिक तौर पर सहारा देने के लिए स्वरोजगार शुरू करने का कार्य किया। जैसे-जैसे उनका काम बढ़ा, तो घरवालों ने भी पूरा साथ दिया । कभी पैकिंग में तो कभी डिलीवरी की तैयारी में। परिवार का भरोसा ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। अब छोटा-सा स्टार्ट-अप धीरे-धीरे बड़ा आकार ले रहा है। स्थानीय बाजारों के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी उनके उत्पादों की अच्छी मांग है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद हौसला, मेहनत और परिवार का साथ किसी भी सपने को हकीकत में बदल सकता है।

धागे व स्टोन के साथ तैयार की गई चूड़ियां। संवाद

धागे व स्टोन के साथ तैयार की गई चूड़ियां। संवाद

धागे व स्टोन के साथ तैयार की गई चूड़ियां। संवाद

धागे व स्टोन के साथ तैयार की गई चूड़ियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed