फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tanda team won Tauni Devi basketball title

Hamirpur (Himachal) News: टांडा की टीम ने जीता टौणी देवी बास्केटबाल का खिताब

Sun, 23 Jun 2024 07:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 07:32 PM IST
विज्ञापन
विधायक रणजीत सिंह ने विजेताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

टौणी देवी में आयोजित तीन दिवसीय हेमराज मेमोरियल बास्केटबाल प्रतियोगिता में दिखाया दम
संवाद न्यूज एजेंसी
टौणी देवी (हमीरपुर)। कस्बा टौणी देवी में आयोजित तीन दिवसीय हेमराज मेमोरियल बास्केटबाल प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। समारोह में सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता टीमों को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहकर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि सरकार खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए बेहतर प्रयास कर रही है और आगे भी इस दिशा में कई कदम उठाए जाएंगे। युवा पीढ़ी को खेलों की ओर अधिक रुझान करना चाहिए ताकि वह मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रह सकें। युवा खेलों में अपना कॅरियर भी बना सकते हैं। खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में भी आरक्षण प्रदान किया गया है। प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला टांडा और टौणी देवी टीम के बीच खेला गया। इसमें टांडा की टीम ने टौणी देवी को 75.31 के बड़े अंतर से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। इससे पूर्व सेमीफाइनल में टौणी देवी की टीम ने पैंथर की टीम और टांडा की टीम ने होशियारपुर को पराजित किया। सेमीफाइनल मुकाबले भी काफी रोचक हुए। इस दौरान विधायक ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। विजेता टीम टांडा को 21000 नकद और ट्राफी तथा उप विजेता टौणी देवी की टीम को 15000 नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई। इसी तरह से टांडा की टीम के खिलाड़ी काका को बेस्ट प्लेयर घोषित किया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बेली राम चौहान और एचआर सोनी, बारी पंचायत के प्रधान रविंद्र ठाकुर, टपरे पंचायत के प्रधान दीवान चंद, कोट के प्रधान गुलशन ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, राजेश ठाकुर, अनिल चौहान के साथ ही आयोजन समिति के अध्यक्ष बलवीर ठाकुर, सुरजीत सिंह, लवकेश ठाकुर, कृष्ण चंद अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed