फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tal School becomes winner in Kabaddi by defeating host Bhoranj

Hamirpur (Himachal) News: कबड्डी में मेजबान भोरंज को हराकर ताल स्कूल बना विजेता

Wed, 04 Sep 2024 08:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 08:01 PM IST
विज्ञापन
वॉलीबाल में जाहू ने भुक्कड़ को हराकर जीता विजेता का खिताब
विज्ञापन

भोरंज के एसडीएम संजय स्वरूप ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी देकर किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में अंडर-19 वर्ग के भोरंज खंड की खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। समापन समारोह में भोरंज के एसडीएम संजय स्वरूप ने शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता रही टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पांच हजार रुपये देने की घोषणा की।

बुधवार को कबड्डी खेल के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में नव विभोर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुलगवान ने लदरौर स्कूल को पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ताल ने अच्छे खेल की बदौलत महल स्कूल को पराजित करके फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में ताल के खिलाड़ियों ने मेजबान भोरंज स्कूल को 49-37 के अंक से पराजित करके ट्राफी को अपने नाम किया।
विज्ञापन


बैडमिंटन के पहले सेमीफाइनल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी ने महल को पराजित किया तथा दूसरे मैच में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहन्वीं ने भोरंज स्कूल को हराया। फाइनल मुकाबले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहन्वीं ने भरेडी स्कूल को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। वॉलीबाल के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ के खिलाड़ियों ने जीत के क्रम को जारी रखते हुए बाहन्वीं स्कूल को 2-1 के अंतर से पराजित करके फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मैच में जाहू ने महल स्कूल को पराजित किया। फाइनल मुकाबले में जाहू स्कूल के खिलाड़ियों ने भुक्कड़ को 2-1 से पराजित करके प्रतियोगिता को अपने नाम किया। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी, बॉलीवाल और बैडमिंटन खेल में 24 स्कूलों के 327 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed