{"_id":"67dd73d86e6cf583be03ed39","slug":"table-tennis-lawn-not-built-in-municipal-corporation-ward-number-seven-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-151157-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नगर निगम वार्ड नंबर सात में नहीं बना टेबल टेनिस लॉन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नगर निगम वार्ड नंबर सात में नहीं बना टेबल टेनिस लॉन
Sat, 22 Mar 2025 06:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 22 Mar 2025 06:41 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एक वर्ष बीत जाने के बाद भी नगर निगम हमीरपुर के वार्ड सात में टेबल टेनिस लॉन और ओपन एयर जिम का निर्माण नहीं हो पाया है। नगर निगम के गठन से पूर्व जनवरी 2024 में नगर परिषद हमीरपुर की मासिक बैठक में टेबल टेनिस लॉन और ओपन एयर जिम को बनाने के लिए चर्चा हुई थी और एक माह बाद निर्माण कार्य के लिए शहरी विकास विभाग की ओर से 15 लाख रुपये बजट स्वीकृत किया गया था। बजट राशि जारी होने के बाद कार्य को लेकर टेंंडर प्रक्रिया नहीं हो पाई और अब बजट राशि के लैप्स होने का खतरा है। युवाओं राहुल, नीतिश, अभिषेक, आशीष, अर्पित, सुनिधि, आंचल, प्रीति आदि ने कहा कि नगर निगम हमीरपुर की ओर से वार्ड सात में ओपन एयर जिम और टेबल टेनिस लॉन का निर्माण कार्य करवाने की घोषणा की थी ताकि युवाओं को लाभ मिल सके। अभी तक निर्माण कार्य नहीं हो पाया है। पीडब्ल्यूडी कॉलोनी स्थित महाराणा प्रताप पार्क में ओपन एयर जिम की सुविधा है लेकिन युवाओं की संख्या अधिक होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने नगर निगम से निर्माण कार्य को शुरू करवाने की मांग की है।
निर्माण कार्य शुरू न होने के कारणों का पता लगाया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए जारी बजट राशि कहां खर्च की गई है, इसकी जांच की जाएगी।
-राहुल चौहान, आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर।
विज्ञापन
निर्माण कार्य शुरू न होने के कारणों का पता लगाया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए जारी बजट राशि कहां खर्च की गई है, इसकी जांच की जाएगी।
-राहुल चौहान, आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर।