फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Swings not installed, children getting disappointed after reaching the park

Hamirpur (Himachal) News: नहीं लगे झूले, पार्क पर पहुंच निराश हो रहे बच्चे

Tue, 11 Feb 2025 05:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 11 Feb 2025 05:33 AM IST
विज्ञापन
Swings not installed, children getting disappointed after reaching the park
सुजानपुर में बना पार्क एवं कैफे जहां पर अक्सर फब्बारा बंद रहता। यहां पर झूले भी नहीं लगे। संवाद
सचित्र
विज्ञापन

पार्क एवं कैफे में लगाया फव्वारा भी चल रहा कभी-कभार
सुजानपुर मैदान में भी लावारिस पशुओं की भरमार

संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। बस अड्डा सुजानपुर के पास बने पार्क में एक साले से झूले नहीं लग पाए हैं। इस कारण बच्चे निराश हैं। पार्क में झूले न लगने से अक्सर बच्चों को खेलने के लिए सुजानपुर मैदान में जाना पड़ता है। यहां भी अक्सर लावारिस पशुओं की भरमार रहती है, इस कारण बच्चों को मनोरंजन के अन्य साधन तलाशने पड़ते हैं।
इस पार्क का उद्घाटन 1991 में किया गया था। एक साल पहले पार्क का जीर्णोद्धार कार्य किया गया था। इस दौरान इसे पार्क एवं कैफे का नाम दिया गया है। जीर्णोद्धार कार्य पर करीब 18 लाख रुपये खर्च किए गए थे, जिसमें एक फव्वारा और बैंच भी लगाए गए हैं, लेकिन नगर परिषद यहां पर झूला लगाना ही भूल गया है। यह फव्वारा भी कभी-कभार ही चलता है।
विज्ञापन

हालांकि नगर परिषद ने फव्वारे को चलाने का समय निर्धारित किया है। सुबह 9:00 से दोपहर 12:00, दोपहर 2:00 से 5:00 तक फव्वारा चलाया जाना प्रस्तावित है। शहर के लोगों में रमन, मनीष, अशोक, सुनील आदि ने नगर परिषद से यहां पर झूले लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

-इस पार्क पर करीब 18 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। जल्द ही बजट का प्रावधान कर यहां पर बच्चों के लिए झूले लगाए जाएंगे। पार्क में बच्चों की चहल-पहल भी बढ़ेगी। बच्चे पार्क में आनंद ले पाएंगे। -सूर्या ठाकुर, जेई, नगर परिषद सुजानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed