{"_id":"65f2fa79afe650044a074581","slug":"swing-in-sujanpur-holi-fair-ground-dome-bid-for-rs-125-crore-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-123635-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर होली मेला मैदान में झूला, डोम की सवा करोड़ में हुई बोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर होली मेला मैदान में झूला, डोम की सवा करोड़ में हुई बोली
विज्ञापन
2023 की तुलना में इस बार जिला प्रशासन को दोगुने राजस्व का हुआ इजाफा
24 घंटे के भीतर बोलीदाताओं को प्रशासन के पास जमा करवानी होगी 60 फीसदी राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित राष्ट्र स्तरीय होली महोत्सव को लेकर वीरवार को झूला और डोम की बोली लगाई गई। एसडीएम सुजानपुर एवं मेला अधिकारी राजकुमार की अगुवाई में दोनों बोलियां संपन्न करवाई गईं। दोनों बोलियों से प्रशासन को सवा करोड़ रुपये राजस्व एकत्रित हुआ है, जो विगत वर्ष की तुलना में दोगुना है। बीते वर्ष होली मेले में लगने वाले झूला और डोम बाजार की खुली बोलियां मात्र करीब साढे 61 लाख रुपये में संपन्न हुई थीं। झूले की बोली 34 लाख और डोम एक करीब 14 लाख रुपये और डोम नंबर दो की बोली करीब साढ़े 13 लाख रुपये में छूटी थी।
वर्ष 2024 के होली मेले में दोनों बोलियों के माध्यम से प्रशासन को सवा करोड़ रुपये मिले हैं। दोनों बोलियों में अकेले झूले की बोली से प्रशासन ने साढ़े 73 लाख रुपये अर्जित किए हैं और डोम नंबर एक से 26 लाख और डोम नंबर दो से साढ़े 25 लाख रुपये राजस्व एकत्र किया है, जो बीते वर्ष की तुलना में करीब 64 लाख रुपये ज्यादा है। इस बारे में एसडीएम सुजानपुर एवं मेला अधिकारी राजकुमार ने कहा कि झूला बोली के लिए करीब 13 लोग खुली बोली में भाग लेने के लिए शामिल हुए थे और डोम बाजार की खुली बोली में करीब 11 बोलीदाता शामिल हुए थे। बोलीदाता को अगले 24 घंटे के भीतर प्रशासन के पास 60 फीसदी राशि जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। अगर ऐसा वह नहीं करता है तो उसके द्वारा धरोहर राशि जो जमा करवाई गई है, उसे जब्त कर लिया जाएगा। झूला बोली से धरोहर राशि पांच लाख और डोम बोलीदाता से धरोहर राशि ढाई लाख रुपये ली गई है।