{"_id":"6570c96bacb2c327b003363b","slug":"sushma-devi-was-made-the-cluster-head-with-unanimous-consent-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-15519-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सर्व सहमति से सुषमा देवी को बनाया क्लस्टर प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सर्व सहमति से सुषमा देवी को बनाया क्लस्टर प्रधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज की विशेष बैठक प्राथमिक पाठशाला भोरंज में बुधवार को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य ओंकार सिंह भाटिया ने की। इसमें राजकीय प्राथमिक पाठशाला भोरंज की सीएचटी वीना शर्मा ने भाग लिया। इसमें दोनों स्कूलों की एसएमसी कमेटियों के पदाधिकारी भी शामिल रहे।
इस दौरान सर्व सहमति से क्लस्टर का गठन किया गया। सुषमा देवी को क्लस्टर की प्रधान बनाया गया और राजकीय प्राथमिक पाठशाला भोरंज के एसएमसी प्रधान अश्विनी को क्लस्टर कमेटी का उपप्रधान बनाया गया। इसके अलावा क्लस्टर कमेटी के सदस्यों के रूप में मनोहर, पवनेश, कमलेश, पुष्पा देवी, किरण देवी, संजीव कुमार, कुलदीप, रणजीत सिंह, नीलम कुमारी, रविंद्र कुमार, पूजा देवी आदि का नाम चयनित किया गया। क्लस्टर समिति की बैठक में स्कूल के संसाधनों तथा कर्मचारियों के दायित्व पर भी विशेष रणनीति तैयार की गई।