Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Milk procurement halted for two days a month; livestock farmers suffer losses.

Hamirpur (Himachal) News: महीने में दो दिन दूध की खरीद बंद, पशुपालकों को हो रहा नुकसान

Sun, 15 Nov 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 15 Nov 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Milk procurement halted for two days a month; livestock farmers suffer losses.
जोलसप्पड़ क्षेत्र में सुबह दूध एकत्रित करता वाहन। संवाद
रंगस (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के गगाल स्थित दूध अभिशीतन केंद्र में महीने की 15 और 30 तारीख को दूध का संग्रहण नहीं होने से पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इन दोनों दिनों में मिल्क कलेक्शन वाहन गांवों में नहीं पहुंचता, जिससे दुग्ध समितियों के माध्यम से दूध बेचने वाले पशुपालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

विशेषकर प्रतिदिन 10 से 20 लीटर दूध देने वाले पशुपालकों के सामने दो दिनों का दूध खराब होने का खतरा बना रहता है। क्षेत्र के पशुपालक प्रदीप कुमार, सोनू, देव राज और विजय कुमार ने बताया कि महीने में दो दिन दूध की खरीद बंद रहने से उन्हें आर्थिक नुकसान होता है।
विज्ञापन

दूध को लंबे समय तक सुरक्षित रखना संभव नहीं है। उन्होंने मांग की कि नियमित रूप से दूध संग्रहण वाहन गांवों में भेजा जाए, ताकि पशुपालकों की मेहनत और दूध बर्बाद न हो। उन्होंने संबंधित विभाग से समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15.50 करोड़ से बन रहा नया चिलिंग प्लांट
गगाल स्थित दूध अभिशीतन केंद्र वर्ष 1978 से संचालित है। वर्तमान में इसकी दूध संग्रहण क्षमता 500 लीटर प्रतिदिन है, जबकि यहां प्रतिदिन करीब 300 लीटर दूध ही एकत्रित हो रहा है। प्रदेश सरकार ने इसकी क्षमता बढ़ाकर 20 हजार लीटर प्रतिदिन करने की योजना बनाई है। इसके तहत करीब 15.50 करोड़ रुपये की लागत से नए चिलिंग प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। इसे मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नए प्लांट में आधुनिक मशीनें स्थापित की जानी हैं।
62 पंचायतों में 20 से 25 दुग्ध समितियां
नादौन उपमंडल की 62 ग्राम पंचायतों में अभी तक केवल 20 से 25 दुग्ध समितियां ही गठित हो पाई हैं। इनमें से भी करीब छह समितियां ही सक्रिय रूप से दूध संग्रहण का कार्य कर रही हैं। ऐसे में क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने और पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के लिए अधिक से अधिक दुग्ध समितियों का गठन करना जरूरी है।


कोट

हर माह की 15 और 30 तारीख को मशीनों और चिलिंग प्लांट की सफाई के निर्देश हैं। इस कारण इन दिनों दूध का भंडारण नहीं किया जाता। पशुपालकों की मांग को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि दूध संग्रहण के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जा सके। -सुनीता कटोच, दूध प्रापण सहायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article