फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sushil got the command of the Income Tax Bar Association president for the second time

Hamirpur (Himachal) News: सुशील को दूसरी बार मिली इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की कमान

Thu, 28 Aug 2025 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 28 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Sushil got the command of the Income Tax Bar Association president for the second time
चुनावों के बाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्रोत : एसोसिएशन - फोटो : mathura
हमीरपुर। इनकम टैक्स बार एसोसिएशन का चुनाव हमीरपुर में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता चार्टेड अकाउंटेंट राजीव शर्मा ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से दूसरी बार एडवोकेट सुशील शर्मा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

चुनावों में सीए शिप्रा सूद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सीए वीरेंद्र मंडयाल को महासचिव नियुक्त किया गया। इसके बाद पदाधिकारियों ने बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान सामने आया कि आयकरदाताओं, अधिवक्ताओं, चार्टेड आउंटेट्स को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं पर मंथन किया गया तथा समाधान के लिए रणनीति बनाई गई। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी दूसरी बार सौंपी गई है, उसका निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन

आयकरदाताओं, अधिवक्ताओं, चार्टेड अकाउंटेंट तथा इनकम टैक्स प्रेक्टिशनर को पेश आ रही समस्याओं का आयकर विभाग से हल सुनिश्चित किया जाएगा। आयकरदाताओं को फेशलेस असेसमेंट स्क्रूटिंग के बाद नोटिस जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सीए महेंद्र पटियाल, सीए अरविंद शर्मा, निवर्तमान अध्यक्ष अरूण गिरी, सीए राजेश ठाकुर, एडवोकेट सुरेश ठाकुर, आईटीपी एवं वरिष्ठ सदस्य अजय पटियाल व सीए संदीप शर्मा भी उपस्थित थे। सुशील शर्मा के नाम का प्रस्ताव सीए राजीव शर्मा, महेंद सिंह पटियाल व सीए संदीप शर्मा द्वारा रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed