{"_id":"68b741531f518e6ff60bf4f6","slug":"survey-of-street-vendors-begins-in-the-city-licenses-will-be-allotted-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-165504-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: शहर में पथ विक्रेताओं का सर्वे शुरू, आवंटित होंगे लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: शहर में पथ विक्रेताओं का सर्वे शुरू, आवंटित होंगे लाइसेंस
Wed, 03 Sep 2025 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर के अंतर्गत तहबाजारी करने वाले पथ विक्रेताओं का सर्वे शुरू हो गया है। सर्वे कार्य पूर्ण होते ही निगम की ओर से लाइसेंस आवंटित करने का कार्य किया जाएगा।
इसके उपरांत रहेड़ी धारक वेडिंग जोन में ही दुकानदारी सजा सकेंगे। दो माह पूर्व निगम की ओर से शहरभर में पथ विक्रेताओं के लिए अलग वेडिंग जोन बनाने का निर्णय लिया गया, ताकि बाजार में तीन श्रेणियों में अव्यवस्थित तरीके से तहबाजारी के रूप में कार्य कर रहे पथ विक्रेता को चिन्हित जगह मिल सके। अब बाजार में तहबाजारी के रूप में कार्य कर रहे पथ विक्रेताओं का अधिकारिक टीम की ओर से सर्वे किया जा रहा है कि वह कब और कितने समय से बाजारी में दुकानदारी कर रहे हैं।
सर्वे टीम की रिपोर्ट के बाद पथ विक्रेताओं को लाइसेंस दिए जाएंगे। इसके बाद विक्रेताओं को कमेटी की ओर से चिह्नित स्थानों पर वेंडिग जोन में ही कार्य करना होगा। वहीं, पूर्व की अपेक्षा इस बार उन्हें 10 फीसदी अतिरिक्त किराये का भुगतान करना पड़ेगा। सर्वे कमेटी का गठन पथ विक्रेताओं को स्वनिधि से समृद्धि कार्यक्रम के तहत आठ कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मुद्दों को देखकर किया गया है।
विज्ञापन
वर्तमान में शहरभर में गांधी चौक से भोटा चौक तक पथ विक्रेता स्थायी, अस्थायी और सीजन के हिसाब से तहबाजारी के रूप में आजीविका कमा रहे हैं। सभी के लिए निगम की ओर से 100, 200, 300 और 400 रुपये प्रतिदिन व सीजन के हिसाब से अलग-अलग फीस तय की गई है, लेकिन अब वेडिंग जोन बनने व सर्वे होने का सभी पथ विक्रेताओं को लाभ मिलेगा।
कोट
बाजार में तहबाजारी करने वाले पथ विक्रेताओं का सर्वे शुरू हो गया है। सर्वे कार्य पूर्ण होते ही निगम की ओर से लाइसेंस आवंटित करने का कार्य किया जाएगा।
-अभिषेक गर्ग, आयुक्त, नगर निगम, हमीरपुर