फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Supporters from all over the state reached Sameerpur on Dhumal's birthday.

Hamirpur (Himachal) News: धूमल के जन्मदिन पर प्रदेशभर से समीरपुर पहुंचे समर्थक

Thu, 11 Apr 2024 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Supporters from all over the state reached Sameerpur on Dhumal's birthday.
समीरपुर ​स्थित अपने घर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व आ
हमीरपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के 81वें जन्मदिन मनाने समर्थकों सहित प्रदेशभर के कई विधायक, उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक भी उनके निवास स्थान पर समीरपुर पहुंचे। यहां दिनभर लोगों का तांता लगा रहा। प्रदेश के कोने-कोने से नेता, कार्यकर्ता उन्हें बधाई देने और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पहुंचे। लाहौल स्पीति, किन्नौर, मंडी, सिरमौर, कांगड़ा, शिमला सहित हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कोने-कोने से कार्यकर्ता, नेता व पार्टी पदाधिकारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों, खेल संघ के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ, शॉल, टोपी पहनाकर धूमल को बधाई दी। इस मौके पर धूमल ने नवरात्र के उपलक्ष्य पर 81 कन्याओं का पूजन किया। खेल संघ की ओर से उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके पुत्र भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल मौजूद रहे। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए सुजानपुर के भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा, गगरेट से भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा, नगरोटा बगवां के विधायक राजेंद्र कूका ने पूर्व मुख्यमंत्री धूमल को बधाई दी। जिला सचिव विनोद ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री को एक फोटो फ्रेम भेंट की। इस दौरान जयसिंहपुर से पूर्व विधायक रविंदर धीमान, पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, पूर्व विधायक डॉक्टर अनिल धीमान, पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, जिला चंबा से पूर्व विधायक विक्रम सिंह जरियाल, सरकाघाट के पूर्व विधायक कर्नल इंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री, जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, जिला सचिव विनोद ठाकुर, भाजपा नेता विजय बहल, जिला उपाध्यक्ष ऊषा बिरला, गो सेवा समिति के अध्यक्ष रसील सिंह मनकोटिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने सभी समर्थकों का बधाइयों के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन






81 लोगों ने किया रक्तदान

भाजयुमो हमीरपुर के मीडिया प्रभारी यशपाल शर्मा ने कहा कि बुधवार को गांधी चौक हमीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री धूमल के 81वें जन्मदिन के उपलक्ष्य पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस दौरान 81 लोगों ने गांधी चौक पर रक्तदान किया। जिला भाजयुमो के जिला अध्यक्ष कपिल शामा की अगुवाई में जिला हमीरपुर के पांचों मंडलों के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री धूमल के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed