फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sunken road not repaired near Baba Balak Mandir

Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक मंदिर के समीप धंसी सड़क की नहीं हुई मरम्मत

Sat, 14 Jan 2023 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sunken road not repaired near Baba Balak Mandir
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध के बैरियर नंबर एक के पास धंसी सड़क। - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध के बैरियर नंबर एक के पास सड़क धंसी हुई है। इस स्थल पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। यह सड़क चार माह से धंसी हुई है। लेकिन, विभाग इस सड़क का मरम्मत कार्य करवाने की जहमत नहीं उठा रहा। बाबा बालक नाथ मंदिर में रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। श्रद्धालु बसों, ट्रकों और निजी वाहनों में बाबा के दरबार में पहुंचते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में सड़क की मरम्मत न होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों राजेश, सुमित, विजय पाल, लेखराज, अमनदीप आदि ने कहा कि बाबा के दरबार में हजारों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क खस्ताहाल है, इससे वहां कोई भी हादसा हो सकता है। इस बारे में एसडीएम बड़सर शशिपाल शर्मा ने कहा कि श्रद्धालुओं की हर सुविधा का ध्यान रखा जाता है। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विनोद कुमार ने कहा कि समस्या उनके ध्यान में है। इसका हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed