{"_id":"69ed14b19f9bc43bcc078dc3","slug":"sunahal-khad-will-be-embankmented-with-an-expenditure-of-rs-742-crore-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-191450-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुनैहल खड्ड का 7.42 \nकरोड़ से होगा तटीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुनैहल खड्ड का 7.42 करोड़ से होगा तटीकरण
Sun, 26 Apr 2026 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
जाहू में सुनैहल खड्ड के तटीकरण के कार्य का शिलान्यास करते हुए विधायक सुरेश कुमार। स्रोत : जागरू
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। शनिवार को जाहू में सुनैहल खड्ड के तटीकरण कार्य का शिलान्यास विधायक सुरेश कुमार ने किया। इस परियोजना पर 7 करोड़ 42 लाख 37 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
इस कार्य से किसानों और स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि सुनैहल खड्ड हर बरसात में भूमि कटाव कर किसानों को भारी नुकसान पहुंचाती है, जिसे रोकने के लिए यह तटीकरण किया जा रहा है।
जाहू से गौटा तक लगभग 7 किलोमीटर क्षेत्र में संवेदनशील स्थानों पर पत्थर की सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। जल शक्ति विभाग ने इसके लिए स्थान चिन्हित कर लिए हैं। इस परियोजना के पूरा होने से जहां किसानों को भूमि कटाव से राहत मिलेगी, वहीं जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। इस दाैरान कार्यक्रम में भोरंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता प्रदीप चड्ढा, सहायक अभियंता राजेंद्र पठानिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।