{"_id":"61326ba48ebc3eb34c7e4d78","slug":"summoned-to-the-police-station-accused-of-assaulting-a-former-military-officer-hamirpur-hp-news-sml3825530198","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैन्य अधिकारी से मारपीट के आरोपी थाना में तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैन्य अधिकारी से मारपीट के आरोपी थाना में तलब
विज्ञापन
हमीरपुर। उपमंडल नादौन के तहत गांव रिटयाल में पूर्व सैन्य अधिकारी से मारपीट के आरोपियों को नादौन पुलिस ने शुक्रवार को थाना में तलब किया। यहां आरोपियों से पूछताछ की गई। मारपीट में घायल की पहचान धर्म सिंह निवासी रिटयाल डाकघर रैल नादौन के रूप में हुई है। 80 वर्षीय धर्म सिंह भारतीय सेना से कैप्टन रैंक से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके दो पुत्र हैं जो जिले
से बाहर नौकरी कर रहे हैं।
धर्मसिंह घर पर अकेले रहते हैं। धर्म सिंह ने बताया कि बीते वीरवार को राजस्व विभाग के कर्मचारी गांव आए थे। उन्होंने कुलदीप कुमार के मकान की पैमाईश की तो मकान सरकारी भूमि में पाया गया। राजस्व विभाग की पैमाइश पूरी होने के बाद जब वह अपने घर की तरफ जाने लगा तो कुलदीप कुमार, उसकी पत्नी और भाई विक्रमजीत ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर इसके साथ मारपीट की।
मारपीट से शिकायतकर्ता को चोटें आईं हैं। धर्मसिंह के पुत्रों ने बताया कि उनके पिता को जान का खतरा है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर विजय सकलानी ने कहा कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को शुक्रवार को पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया था।