{"_id":"68a76cb756ba6f4f2a0a502b","slug":"sumit-became-the-head-of-shanidev-taxi-operator-union-lamblu-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-164461-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुमित बने शनिदेव टैक्सी ऑपरेटर यूनियन लंबलू के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुमित बने शनिदेव टैक्सी ऑपरेटर यूनियन लंबलू के प्रधान
Fri, 22 Aug 2025 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
श्री शनि देव टैक्सी आपरेटर यूनियन लंबलू के नवनियुक्त पदाधिकारी एवं अन्य सदस्य। यूनियन।
ताल (हमीरपुर)। शनिदेव टैक्सी ऑपरेटर यूनियन लंबलू की विशेष बैठक जिला अध्यक्ष तिलक राज शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नीरज कुमार और सुरेंद्र कुमार शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पुरानी टैक्सी यूनियन कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाए। नई कार्यकारिणी का कार्यकाल अगले तीन वर्षों के लिए मान्य होगा। इस नई कार्यकारिणी में सुमित कुमार को प्रधान, संतोष कुमार को उपप्रधान, संदीप कुमार को सचिव, सुनील दत्त को सहसचिव, पंकज दत्त को मीडिया प्रभारी, महेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष और नीरज ठाकुर को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया।
बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। यूनियन के बैंक लेनदेन के लिए प्रधान, कोषाध्यक्ष और सचिन कुमार को अधिकृत किया गया। केवल तीनों के हस्ताक्षर के बाद ही बैंक से राशि निकाली जा सकेगी। इसके साथ ही यह भी तय हुआ कि सभी यूनियन सदस्य हर महीने की पहली से पांच तारीख तक अपना मासिक शुल्क सीधे कोषाध्यक्ष के पास जमा करवाएंगे।
विज्ञापन
बैठक में यह भी तय हुआ कि यदि किसी यूनियन सदस्य की मृत्यु होती है, तो यूनियन की ओर से 11,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी और यदि किसी सदस्य की बेटी की शादी होगी तो 5100 की शगुन राशि दी जाएगी। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यूनियन में 31 दिसंबर, 2026 तक किसी भी नई गाड़ी को शामिल नहीं किया जाएगा। इसके बाद नई गाड़ी की एंट्री केवल 11,000 की सदस्यता राशि जमा करवाने और यूनियन के नियमों का पालन करने पर ही संभव होगी।