फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Suman Bharti raised questions on VBJI Ramji Yojana

Hamirpur (Himachal) News: वीबी जी राम जी योजना पर सुमन भारती ने उठाए सवाल

Sat, 17 Jan 2026 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 17 Jan 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने शुक्रवार को बड़सर में पत्रकार वार्ता में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी जी-राम-जी) पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

सुमन भारती ने कहा कि यूपीए सरकार की ओर से वर्ष 2006 में शुरू की गई महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत ग्रामीण परिवारों को 100 दिन का गारंटेड रोजगार देने का प्रावधान था। अब केंद्र की भाजपा सरकार ने जी राम जी नाम से नई योजना की घोषणा की है, जिसमें 125 दिन का रोजगार देने का दावा किया गया है। नई योजना में यह शर्त रखी गई है कि जिस परिवार में किसी भी सदस्य को पेंशन मिलती है, वह इस योजना का पात्र नहीं होगा।
विज्ञापन

योजना के तहत साल में केवल आठ महीने ही काम मिलने की बात कही गई है, जबकि बरसात और सर्दियों के मौसम में काम उपलब्ध नहीं होगा। जब केवल आठ महीने ही काम मिलेगा और प्राकृतिक परिस्थितियों के कारण कई महीनों तक कार्य बाधित रहता है, तो 125 दिन का रोजगार आखिर कब और कैसे पूरा होगा। राज्य में हर साल बाढ़ और खराब मौसम के चलते कई बार छह महीने तक भी काम नहीं हो पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में ग्रामीण मजदूरों को रोजगार की गारंटी कैसे मिलेगी, यह एक बड़ा प्रश्न है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने इस योजना को वापस नहीं लिया या इसमें बदलाव नहीं किया तो इसके खिलाफ एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed