फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sukhu government reduced to empty promises; development nowhere to be seen on the ground: Indra Dutt Lakhanpal

झूठे वादों तक सिमटी सुक्खू सरकार, धरातल पर विकास गायब : इंद्र दत्त लखनपाल

Mon, 19 Oct 2026 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 19 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि करीब चार वर्षों के कार्यकाल में सरकार झूठे वादों तक सीमित रही है।
विज्ञापन

आम जनता को राहत नहीं मिली है और सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवहन के क्षेत्र में विकास धरातल के बजाय समाचारों की सुर्खियों तक सिमटकर रह गया है। वह रविवार को भोटा रेस्ट हाउस में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

लखनपाल ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चिंताजनक है। भोटा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), जहां करीब 40 वर्षों से 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध थीं, वहां अब दिन में भी मुश्किल से सेवाएं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि मेडिकल कॉलेज हमीरपुर और टांडा मेडिकल कॉलेज से भी अधिकतर मरीजों को एम्स बिलासपुर रेफर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गोबिंदसागर उठाऊ पेयजल योजना चार वर्षों से अधर में लटकी हुई है।

प्रदेश में सड़कों की हालत भी खस्ता है और सरकार पैचवर्क तक करवाने में असमर्थ है, जबकि सर्फेसिंग और मैटेलिंग का काम दूर की बात है।
खजाना खाली, वेतन-पेंशन देने का संकट
विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि आत्मनिर्भर हिमाचल का दावा करने वाली सरकार के सामने कर्मचारियों को वेतन और पेंशन देने का संकट खड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि खजाना खाली होने के कारण कई जगहों पर ट्रेजरी तीन से चार महीने तक बंद रहती हैं। पंचायती राज चुनावों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इनमें कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह, जिला परिषद सदस्य रेनू दतयाल और बीडीसी सदस्य राजेश कुमार मांगा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed