फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sujanpur to Hamirpur via Dharampur Manali bus service closed

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर से हमीरपुर वाया धर्मपुर मनाली बस सेवा बंद

Wed, 21 Aug 2024 04:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 04:41 PM IST
विज्ञापन
चार वर्ष बाद भी बस सेवा नहीं हो पाई शुरू, यात्री परेशान
विज्ञापन

कुल्लू-मनाली की सैर करने के इच्छुक हो रहे मायूस
कोरोना महामारी के दौरान बंद किया गया था निगम का रूट
तीन जिलों के लोगों को मिलता था सीधा लाभ
बस सेवा बंद होने से यात्रियों को आवाजाही में झेलनी पड़ रही दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। चार साल बाद भी सुजानपुर से हमीरपुर वाया धर्मपुर मनाली बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। हालात ऐसे हैं कि मनाली को बस लेने के लिए सुजानपुर के लोगों को हमीरपुर बस अड्डे में आना पड़ रहा है। इससे उन्हें काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। निगम की इस बस में यात्री गर्मियों और सर्दियों के दिनों में कुल्लू-मनाली की सैर करने के लिए रवाना होते थे लेकिन हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से कोरोना महामारी में इस रूट को बंद कर दिया गया है। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
पर्यटक नगरी कुल्लू-मनाली में घूमने के लिए यात्रियों को बसों को बदल बदलकर जाना पड़ रहा है। हमीरपुर डिपो की यह बस सुबह 5:30 बजे सुजानपुर से चलती थी। बस अड्डा हमीरपुर से जाहू सरकाघाट होते हुए मंडी से जाकर मनाली रात दो बजे के करीब पहुंचा देती थी। निगम की इस बस सेवा से एक साथ तीन जिलों के लोगों को सीधा लाभ मिलता था। यह बस रूट सरकारी और गैर सरकारी कर्मचारियों के लिए भी वरदान से काम नहीं था। इस रूट में सफर करने वाले यात्री अपने गंतव्य पर आसानी से पहुंच जाते थे। यात्रियों राजीव, प्रदीप, कमलप्रीत, राधिका, यमुना देवी, करतार चंद आदि ने कहा कि एक तरफ सरकार प्रदेश को पर्यटन नगरी को विकसित करने के लिए नए रूट लगाने का प्रयत्न करती नजर आ रही है, लेकिन पुराने रूटों की बहाली के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। इस रूट की बस सेवा पुन: शुरू होने से यात्रियों को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन

इस बारे में हमीरपुर डिपो के डीएम राजकुमार पाठक ने कहा कि कोरोना काल में सवारियां न मिलने के चलते इस बस का रूट बाधित कर दिया गया था, लेकिन इस रूट की पुन: बहाली के लिए कवायद शुरू की जाएगी, ताकि यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed