{"_id":"610ecf188ebc3e794f13eabb","slug":"sujanpur-tehsildar-threatened-in-office-case-registered-hamirpur-hp-news-sml379582199","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर तहसीलदार को कार्यालय में धमकी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर तहसीलदार को कार्यालय में धमकी, केस दर्ज
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। निशानदेही से असंतुष्ट चार लोगों ने नायब तहसीलदार सुजानपुर को कार्यालय में आकर धमकी दी है। इस पर अधिकारी ने पुलिस थाना सुजानपुर में शिकायत दर्ज करवा दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
सुजानपुर के नायब तहसीलदार नीतीश कुमार ने थाना में शिकायत दी है कि शुक्रवार को वह गांव चौरी में पृथी चंद के बुलाने पर निशानदेही के लिए गए थे। निशानदेही के दौरान दोनों पक्षों में आपसी सहमति नहीं हुई।
इसके बाद पृथी चंद, सुरेश कुमार, पृथ्वी चंद और विजय निवासी चौरी ने सुजानपुर तहसील कार्यालय में आकर उनके साथ बहसबाजी की और धमकाना शुरू कर दिया। इन लोगों ने इनकी ड्यूटी में बाधा डाली।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।