फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sujanpur-Sandhol road remained closed for two hours due to landslide in Sachuhi

Hamirpur (Himachal) News: सचूही में भूस्खलन से दो घंटे सुजानपुर-संधोल मार्ग रहा बंद

Sat, 30 Aug 2025 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 30 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। बरसात के दिनों में लगातार बारिश हो रही है। इस कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। लोक निर्माण विभाग कक्कड़ के तहत सचूही में भूस्खलन होने से सुजानपुर-संधोल मार्ग करीब दो घंटे बंद रहा।
विज्ञापन

इस कारण कई बसें अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंची। शुक्रवार सुबह करीब 8:00 बजे मार्ग आवाजाही के लिए बंद हो गया। बसों के साथ अन्य वाहन आगे नहीं बढ़ सके। इसके चलते अपने दैनिक कार्यों के लिए निकले लोग देरी से सुजानपुर पहुंचे और उनके कार्य प्रभावित हुए। मौके पर पहुंची लोक निर्माण विभाग की जेसीबी ने मलबा हटाया। करीब दो घंटे के बाद मार्ग को यातायात के लिए खोला गया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग कक्कड़ के एसडीओ संसार चंद ने बताया कि सचूही के नजदीक भूस्खलन होने से मलबा सड़क पर गिरा था। इस कारण यातायात अवरुद्ध हुआ। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर जेसीबी को भेजा गया। वहीं, करीब 10:00 बजे मार्ग आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed