{"_id":"5fd39c578ebc3e3b9121cced","slug":"sujanpur-nagar-parisad-hamirpur-hp-news-sml3542202121","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावों से पूर्व नप सुजानपुर की बैठक रही फीकी, नहीं हुए मसले हल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावों से पूर्व नप सुजानपुर की बैठक रही फीकी, नहीं हुए मसले हल
विज्ञापन
नगर परिषद सुजानपुर की बैठक की अध्यक्षता करते अध्यक्ष अशोक मेहरा व बैठक में उपस्थित अन्य सदस्य।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर की बैठक अध्यक्ष अशोक मेहरा की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई। नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों की इस कार्यकाल की अंतिम मानी जा रही इस बैठक में कोई भी बात सिरे नहीं चढ़ी, बल्कि औपचारिकताओं को लेकर विभागों के ऊपर जिम्मेवारी बताते हुए अधिकारी और जनप्रतिनिधि टालमटोल कर गए।
हालांकि नगर निकाय चुनावों की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, फिर भी प्रस्तावित चुनाव को लेकर इस कार्यकाल की अंतिम बैठक मानी गई है, लेकिन हैरत है कि विभिन्न मुद्दों को नगर परिषद गोलमोल कर गई। उपमंडल अधिकारी नागरिक की ओर से वार्ड नंबर-2 में पार्किंग व्यवस्था पर भेजे गए पत्र के मुद्दे पर बैठक में नगर परिषद अपनी जिम्मेदारी से पीछे हटती नजर आई। नगर परिषद का मानना है कि पर्यटन विभाग खुद उन्हें पत्र लिखे। इस पर कांग्रेस पार्षदों ने नगर परिषद प्रशासन और अन्य नुमाइंदों की बात पर भी उंगली उठाई।
शहर में मनमर्जी से बने पार्किंग स्थलों के मुद्दे पर नगर परिषद प्रशासन ने कहा कि अन्य विभाग पहल करें, जबकि अधिकार क्षेत्र नगर परिषद का आता है। बैठक में उपमंडल अधिकारी की ओर से राजस्व विभाग के लिए वार्ड नंबर 4 में 4 कनाल भूमि आवासीय भवन के लिए दी गई है। इस पर एनओसी के लिए भी पार्षद ने सहमति नहीं दिखाई। नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद मनोज ठाकुर ने आरोप लगाया कि नगर परिषद प्रशासन और भाजपा के नुमाइंदे शहर में विकास की दिलचस्पी दिखाते तो औपचारिकताएं पूरी होती, लेकिन यह दूसरे विभागों पर जिम्मेदारी थोपकर पहल नहीं करते हैं। इससे नगर परिषद का मनमाना रवैया झलकता है। बैठक में नगर परिषद के अध्यक्ष अशोक मेहरा, ईओ संजय, वरिष्ठ लिपिक मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष कमलेश चौधरी, पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद रमन भटनागर, पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद मनोज ठाकुर, पार्षद सुमन अटवाल, पार्षद दीप कुमार, मनोज नाग, डॉ. देशराज चौधरी आदि पार्षद मौजूद रहे।