Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sujanpur Municipal Council

सुजानपुर नगर परिषद के अध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष के वार्ड हुए आरक्षित

Sat, 05 Sep 2020 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर नगर परिषद के वार्ड आरक्षण के बाद बने नए समीकरण के चलते पति-पत्नी चुनावी मैदान में एक दूसरे का स्थान लेकर के अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाने से वहां के वर्तमान पुरुष पार्षद की पत्नी चुनावी मैदान में आ सकती है तो वहीं सामान्य वर्ग होने से महिलाओं के स्थान पर उनके पति चुनावी मैदान में प्रत्याशी बन सकते हैं। जबकि वर्तमान के नगर परिषद अध्यक्ष का वार्ड आरक्षित हो जाने से उनके और उनकी पत्नी की दावेदारी के दरवाजे बंद हो गए हैं। नगर परिषद सुजानपुर के पूर्व में हुए चुनावों में वार्ड नंबर एक सामान्य वर्ग होने से वहां से रमन भटनागर पार्षद बने, लेकिन इस बार वार्ड महिला के लिए आरक्षित होने से उनकी पत्नी के नाम की चर्चा चल पड़ी है। रमन भटनागर वार्ड नंबर एक से दो बार पार्षद और पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी पत्नी पुष्पिंदर भटनागर का नाम चुनावी मैदान में उनके समर्थकों ने छोड़ दिया है। वहीं वार्ड नंबर दो से वर्तमान पार्षद दीप कुमार हैं जो कि एससी वर्ग से हैं। इस बार वार्ड सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित हो गया है। इससे संभावित तौर पर नए चेहरे के ऊपर मुकाबला होगा। वार्ड नंबर 3 से लगातार मनोज ठाकुर वर्तमान के पार्षद हैं, लेकिन आगामी चुनावों के लिए वार्ड एससी वर्ग के लिए आरक्षित होने से उनका अपने वार्ड से चुनाव में उतरने का दरवाजा बंद हो गया है। वार्ड नंबर 4 से इस बार वार्ड सामान्य वर्ग के लिए होगा। यहां से वर्तमान उपाध्यक्ष पार्षद कमलेश चौधरी या उनके पति चुनावी मैदान में आ सकते हैं। वार्ड नंबर 5 भी सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित हो चुका है। पहले वह एससी महिला के लिए था। वार्ड नंबर 6 से पार्षद नगर परिषद के अध्यक्ष हैं, लेकिन एससी महिला होने से अध्यक्ष अशोक मेहरा और उनकी पत्नी पूर्व में पार्षद अनिता मेहरा के लिए वार्ड से चुनाव में उतरने के दरवाजे बंद हो गए हैं। वार्ड नंबर सात, आठ तथा नौ पिछले चुनाव में महिलाओं के लिए आरक्षित थे, लेकिन इस बार सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हो गए हैं। चुनावी मैदान में वार्ड नंबर 7 से पार्षद सुमन अटवाल फिर से या उनके पति भूपेंद्र धीमान मैदान में आ सकते हैं। जबकि वार्ड नंबर 8 से नए चेहरे में सेवानिवृत्त अध्यापक प्रदीप शास्त्री, मनीष शर्मा, मनोज नाग, रमन धीमान के अलावा महिला की दावेदारी ठोकने को लेकर चर्चा है। वही, वार्ड नंबर 9 से भी कई नामों की चर्चा है। हालांकि अभी कांग्रेस और भाजपा की ओर से उम्मीदवारों को लेकर मंथन होगा। लेकिन फिर भी लोगों में आरक्षण होने के साथ ही चर्चा का अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed