फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sujanpur MLA Ranjit Singh inaugurated the modern library

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर विधायक रंजीत सिंह ने आधुनिक पुस्तकालय का किया लोकार्पण

Fri, 06 Jun 2025 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 06 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सुजानपुर(हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने वीरवार को आधुनिक पुस्तकालय का लोकार्पण किया। विधिवत्त पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने पुस्तकालय में शिक्षा ग्रहण करने आने वाले विद्यार्थिंयों से मुलाकात की।

उन्होंने विद्यार्थिंयों से पूछा कि उन्हें यहां किस चीज की कमी लग रही है, उसके बारे में अवगत करवाएं। इस पर विद्यार्थिंयों ने कहा कि पुस्तकालय की समयसारणी उनके मुताबिक होनी चाहिए, ताकि सुबह के साथ शाम के समय भी इसका सदुपयोग हो सके। विधायक ने नगर परिषद अधिकारी एवं प्रशासन से आग्रह किया कि पुस्तकालय में उनका दूरभाष नंबर अंकित करवाएं और युवा वर्ग से आग्रह किया कि किसी भी तरह की कोई समस्या अगर यहां आती है, तो उसकी शिकायत एवं सुझाव उनके दूरभाष पर उन्हें किसी भी समय दें, ताकि समस्या का समाधान किया जा सके। इस मौके पर एसडीएम विकास शुक्ला, नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी रमन शर्मा, नगर परिषद के तमाम पार्षद अध्यक्ष उपाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed