फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sujanpur hospital needs a new x-ray machine

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर अस्पताल में नई एक्सरे मशीन की दरकार

Sat, 10 May 2025 06:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 10 May 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर अस्पताल में नई और आधुनिक एक्सरे मशीन की दरकार है। करीब अठारह साल पुरानी मशीन से अधिकांश एक्सरे धुंधले रहते हैं। साफ प्रिंट न आने के कारण चिकित्सकों को टेक करने में परेशानी बनी हुई है। पुरानी मशीन के कारण एक्सरे की गुणवत्ता में भी कमी आती है, जिस कारण मरीजों को बाहर एक्सरे करवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सुजानपुर अस्पताल में रोजाना 250 ओपीडी होती है, जिसमें करीब 70 से 80 एक्सरे रोजाना होते हैं। एक्सरे के लिए मशीन का प्रयोग हो रहा है जो काफी पुरानी है।
विज्ञापन

करीब डेढ़ माह पहले पुरानी मशीन खराब हो गई थी, जिस कारण करीब एक माह तक एक्सरे नहीं हो पाए थे। पुन: मशीन तो ठीक हो गई है लेकिन एक्सरे की गुणवत्ता में कमी आई है। हालांकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि नई एक्सरे मशीन के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा गया है। उधर बीएमओ सुजानपुर कविता महाजन ने कहा कि अस्पताल में एक्सरे मशीन काफी पुरानी है लेकिन एक्सरे बेहतर आते हैं। उन्होंने कहा कि नई मशीन के लिए उच्च अधिकारियों से पत्राचार किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही नई एक्सरे मशीन का लाभ मरीजों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed