{"_id":"68e81d38cd20ddbf5d01baa7","slug":"sujanpur-block-won-the-kabaddi-competition-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-169667-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर ब्लॉक ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर ब्लॉक ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता
Fri, 10 Oct 2025 02:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
अंडर-14 जिला स्तरीय छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता की विजेता टीम मुख्यातिथि व अन्य के साथ। स्रोत : ज
कांगू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू में अंडर-14 जिला स्तरीय छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस दौरान वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला नादौन और बिझड़ी ब्लॉक के बीच खेला गया, जिसमें बिझड़ी ब्लॉक विजेता बना।
वहीं, कबड्डी के फाइनल मुकाबले में सुजानपुर ब्लॉक ने टौणी देवी को हरा दिया। बैडमिंटन में नादौन ब्लॉक ने भोरंज ब्लॉक को हराया। वहीं, बास्केटबाल में न्यू इरा परोल स्कूल ने जीएसएसएस परौल स्कूल को हराया। इसी प्रकार खो-खो में बिझड़ी ब्लॉक और हमीरपुर के बीच हुए मुकाबले में हमीरपुर ब्लॉक विजेता बना।
हॉकी में मटाहणी और स्वाहल स्कूल के बीच हुए फाइनल मुकाबले में मटाहणी स्कूल विजेता बना। इसके अलावा हैंडबाल में मंझैली स्कूल ने बसारल स्कूल को हराकर फाइनल मुकाबला जीता। समापन कार्यक्रम में गलोड़ स्कूल के प्रिंसिपल सुरजीत ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने बताया कि आज के दौर में खेल बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। खेल से खिलाड़ी का शरीर स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को नियमित रूप से खेल मुकाबलों में भाग लेना चाहिए। खेल मुकाबलों में भविष्य की काफी संभावनाएं हैं। आज कई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर अपने राज्य और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उन्हें बधाई दी।