{"_id":"69e66c0488f522340806eb81","slug":"sugarcane-grown-on-rocky-ground-dc-pats-back-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-190842-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पथरीली जमीन पर उगाया गन्ना, डीसी ने थपथपाई पीठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पथरीली जमीन पर उगाया गन्ना, डीसी ने थपथपाई पीठ
Tue, 21 Apr 2026 11:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:39 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कम वर्षा और पथरीली जमीन वाले क्षेत्रों में भी खेती के नए प्रयोग उम्मीद जगा रहे हैं। विकास खंड बमसन के गांव हरनेड़ के किसान ललित कालिया ने प्राकृतिक खेती के जरिये गन्ने की सफल पैदावार कर यह साबित किया है कि सीमित संसाधनों में भी बेहतर परिणाम संभव हैं। इस प्रयोग पर डीसी गंधर्वा राठौड़ ने उनकी पीठ थपथपाई है।
ललित कालिया ने बताया कि 18 मरले जमीन में गन्ने की फसल उगाकर पहले ही सीजन में करीब 70 किलोग्राम शक्कर तैयार की। सोमवार को ललित कालिया, गांव चमनेड़ के किसान पवन कुमार और आतमा परियोजना के अधिकारियों ने उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ से मुलाकात कर उन्हें प्राकृतिक खेती के परिणामों से अवगत कराया।
ललित कालिया ने बताया कि उन्होंने कुछ वर्ष पहले प्राकृतिक खेती शुरू की थी। शुरुआत में लोगों को इस प्रयोग पर संदेह था, लेकिन अब गांव हरनेड़ के करीब 52 परिवार इस पद्धति से जुड़ चुके हैं। गन्ने की फसल तैयार होने के बाद उन्होंने स्वयं पेराई कर शक्कर तैयार की, जिससे उन्हें बेहतर आय की उम्मीद है।
विज्ञापन
किसान पवन कुमार ने बताया कि वह प्राकृतिक खेती के साथ-साथ अपने पुश्तैनी घराट को भी चला रहे हैं, जहां रोजाना करीब एक क्विंटल आटा पीसा जाता है। घराट का आटा गुणवत्ता के कारण बाजार में अच्छी मांग में है।
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने किसानों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है और इस तरह के प्रयोग अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन सकते हैं। इस अवसर पर आतमा परियोजना के परियोजना निदेशक राकेश धीमान सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।