फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Successful trial of paragliding in Jahu

Hamirpur (Himachal) News: जाहू में पैराग्लाइडिंग का सफल ट्रायल

Tue, 24 Dec 2024 10:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 24 Dec 2024 10:45 AM IST
विज्ञापन
Successful trial of paragliding in Jahu
जाहू खेल मैदान में पैराग्लाडिंग की उड़ान भरने के दौरान पायलट। -संवाद
जाहू (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज के तहत जाहू में जल्द ही साहसिक खेलों का नया अध्याय जुड़ सकता है। क्योंकि यहां पैराग्लाइडिंग की संभावनाओं का पहला ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। सोमवार को अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली (कुल्लू) की तकनीकी टीम ने पायलट के साथ जाहू खेल मैदान में उड़ान भरकर सफल लैंडिंग की।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक एवं चेयरमैन अविनाश नेगी के नेतृत्व में पायलट व अनुदेशक गिमनर सिंह और टीम ने जाहू कलां और कांगुघट्टी से टेकऑफ कर जाहू खेल मैदान में लैंडिंग की। इसके अलावा तीन अन्य स्थानों पर भी पैराग्लाइडिंग के लिए संभावनाएं तलाशी। अविनाश नेगी ने बताया कि जाहू तीन जिलों का संगम स्थल है, जिससे यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पैराग्लाइडिंग के लिए उपयुक्त स्थानों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर पर्यटन विभाग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू, मनाली, कांगड़ा, चंबा और लाहौल-स्पीति जैसे क्षेत्रों में पैराग्लाइडिंग न केवल युवाओं को रोजगार प्रदान कर रही है, बल्कि पर्यटकों को साहसिक खेलों में भाग लेने का अवसर भी दे रही है। जाहू पंचायत प्रधान अनुराधा शर्मा और पूर्व प्रधान चमल लाल शर्मा ने कहा कि इस पहल से जाहू क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी और यह स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed