{"_id":"4c7b18a5f3f4d35aa283e92442e1f674","slug":"subsidy-for-biogas-plant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायोगैस प्लांट पर 11 हजार सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बायोगैस प्लांट पर 11 हजार सब्सिडी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 11 Jan 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश का कृषि विभाग बायोगैस प्लांट लगाने के लिए लोगों को 11 हजार रुपये की सबसिडी देगा।
अगर शौचालय को बायोगैस प्लांट के साथ लिंक किया जाता है तो विभाग 1200 रुपये अतिरिक्त देगा। बायोगैस प्रयोग से उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस पर भी भारी खर्च नहीं करना पड़ेगा।
कोई भी व्यक्ति अपनी इच्छानुसार प्लांट लगवा सकता है। सभी को सबसिडी का प्रावधान है। बायोगैस प्लांट लगाने से जहां ईंधन की कमी को पूरा किया जा सकता है वहीं पर्यावरण भी संरक्षित रहेगा।
गैस की किल्लत से भी नहीं जूझना पड़ेगा। बायोगैस वातावरण को सुरक्षित रखने में कारगर साबित होती है। इससे जंगलों का कटान भी रुकेगा। बायोगैस प्लांट से निकलने वाला वेस्ट (खाद) फसल के उपयोगी माना जाता है।
विज्ञापन
बायोगैस के साथ ही खाद की सुविधा भी किसानों को मिलेगी। जिला के करीब 200 लोगों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। विभाग के पास प्लांट लगवाने के लिए आवेदन आ रहे हैं।
....
बायोगैस प्लांट पर 11 हजार रुपये सबसिडी प्रदान की जा रही है। शौचालय को लिंक करने पर 1200 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।
-डा. अलबेल सिंह, कृषि उपनिदेशक हमीरपुर