फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   sub station

साढ़े 25 करोड़ से बनेंगे चार बिजली सब स्टेशन

Fri, 17 Jul 2020 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में बिजली व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और वोल्टेज समस्या के स्थायी समाधान के लिए बिजली बोर्ड के माध्यम से करोड़ों की धनराशि मंजूर की गई है। यह धनराशि नए सब स्टेशनों के निर्माण, ट्रांसफार्मरों के सुदृढ़ीकरण या नए ट्रांसफार्मर लगाने, नई लाइनों व बिजली व्यवस्था से संबंधित अन्य कार्यों पर खर्च की जा रही है। इससे आने वाले समय में हमीरपुर जिले के किसी भी गांव में बिजली से संबंधित कोई भी समस्या नहीं रहेगी। बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि जिला में लगभग साढ़े पच्चीस करोड़ रुपये की लागत से चार नए 33 केवी बिजली सब स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हमीरपुर के निकट खगल में 33 केवी सब स्टेशन के निर्माण के लिए 8 करोड़ 11 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इसी प्रकार पटलांदर के निकट अंसला में 7 करोड़ 55 लाख, लंबलू में करीब साढ़े पांच करोड़ और उखली में भी साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत से 33 केवी बिजली सब स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि इन चारों सब स्टेशनों के निर्माण कार्य आरंभ करने के लिए सभी औपचारिकताएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। इनके अलावा बड़सर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 27 करोड़ रुपये की लागत से कोटला सब स्टेशन तक 132 केवी लाइन का कार्य ट्रांसमिशन निगम के माध्यम से आरंभ किया जा रहा है। इस लाइन से भोरंज के इलाके भी लाभान्वित होंगे। राजेश कुमार ने बताया कि हमीरपुर सर्कल में इस वर्ष लकड़ी के सभी खंभों को बदलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस दौरान लकड़ी के साढ़े तीन सौ से अधिक खंभों की जगह लोहे के खंभे लगाए जाएंगे। 19 नए ट्रांसफार्मर लगाने के लिए भी लगभग दो करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि हमीरपुर शहर में बिजली व्यवस्था के आधुनिकीकरण के लिए बिजली बोर्ड ने 63 करोड़ रुपये की एक योजना तैयार करके मंजूरी के लिए सरकार को भेजी है। इस योजना में हमीरपुर शहर की बिजली व्यवस्था को अत्याधुनिक बनाने का प्रस्ताव है। इसमें अंडरग्राउंड केबल बिछाने, नए ट्रांसफार्मर लगाने और अन्य आधुनिक सुविधाओं का प्रावधान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed