{"_id":"67eae016a8abc321970d66ef","slug":"studies-will-resume-in-ropa-kot-school-high-court-cancels-orders-to-merge-schools-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-152099-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: रोपा कोट स्कूल में दोबारा शुरू होगी पढ़ाई, हाईकोर्ट ने स्कूल को मर्ज करने के आदेश किए रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: रोपा कोट स्कूल में दोबारा शुरू होगी पढ़ाई, हाईकोर्ट ने स्कूल को मर्ज करने के आदेश किए रद्द
Tue, 01 Apr 2025 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। खंड हमीरपुर की राजकीय प्राथमिक पाठशाला रोपा कोट में नए शैक्षणिक सत्र मेें सुचारू कक्षाएं लगेंगी। शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कूल को मर्ज करने के लिए जारी किए गए आदेशों को हाईकोर्ट ने भौगोलिक परिस्थितियों के चलते रद्द कर दिया है। ऐसे में अब स्कूल में 15 अप्रैल तक पहली से पांचवीं कक्षा तक दाखिले होंगे। उसके उपरांत स्कूल में स्टाफ नियुक्ति के साथ विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू होंगी। स्कूल में पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में शिक्षा निदेशालय की ओर से कम छात्र संख्या के चलते रोपा कोट स्कूल को तीन किलमीटर दूर स्थित करहा स्कूल में मर्ज कर दिया था। वहीं स्कूल में नियुक्त स्टाफ को भी दूसरी जगह नियुक्त कर दिया गया। जिसके चलते स्कूल प्रबंधन समिति ने शिक्षा विभाग के खिलाफ कोर्ट में केस किया था। हाईकोर्ट में पेशी के बाद स्कूल को मर्ज करने के फैसले को रद्द कर दिया गया है। अब स्कूल में विद्यार्थियों की दोबारा कक्षाएं शुरू होंगी। रोपा कोट स्कूल प्रबंधन समिति के पूर्व प्रधान शशि कुमार, अभिभावक सुमन कुमार, रमेश, परम सिंह, धर्मवीर सिंह, राकेश कुमार, सुनील कुमार, सुरजीत सिंह, राज कुमार, पूर्ण सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट का फैसला विद्यार्थियों के हित में है। स्कूल के मर्ज होने के कारण विद्यार्थियों को करहा में पढ़ाई करने के लिए प्रतिदिन चार से पांच किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अब कोर्ट से फैसला हुआ है।
शिक्षा खंड हमीरपुर के अंतर्गत प्राथमिक पाठशाला रोपा कोट को मर्ज करने के आदेशों को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। स्कूल में अब नए शैक्षणिक सत्र से सुचारू रूप से पहली से पांचवीं कक्षा तक के दाखिले होंगे। स्कूल में स्टाफ की नियुक्ति भी की जाएगी।
-कमल किशोर भारती, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर।
विज्ञापन
शिक्षा खंड हमीरपुर के अंतर्गत प्राथमिक पाठशाला रोपा कोट को मर्ज करने के आदेशों को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। स्कूल में अब नए शैक्षणिक सत्र से सुचारू रूप से पहली से पांचवीं कक्षा तक के दाखिले होंगे। स्कूल में स्टाफ की नियुक्ति भी की जाएगी।
विज्ञापन
-कमल किशोर भारती, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर।